IMG 20190615 WA0000 1

★मुकेश सेठ★
★मुम्बई★
{रेलवे बोर्ड अध्यक्ष यात्री सेवा समिति रेल मंत्रालय भारत सरकार व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा रमेशचंद्र रत्न ने दिया आश्वासन}
[जौनपुर चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक डॉ. अमरनाथ पांडेय व समाजसेवी मधुसूदन शुक्ला ने पिछले दिनों दिल्ली में मुलाकात कर रखी माँग]

IMG 20190615 WA0000

♂=जौनपुर चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक डॉ. अमरनाथ पाण्डेय व समाजसेवी मधुसूदन शुक्ला ने गत दिनों नई दिल्ली में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा व अध्यक्ष यात्री सेवा समिति रेल मंत्रालय (रेलवे बोर्ड) भारत सरकार”रमेशचन्द्र रत्न से मुलाकात की।
जिला संयोजक डॉ. पांडेय ने रेलवे बोर्ड अध्यक्ष रमेशचंद्र रत्न को जानकारी देते हुए मांग की कि जौनपुर जनपद से तमाम मेधावी छात्र वह छात्राएं राजस्थान प्रान्त के कोटा के लिए कंपटीशन तैयारी के लिए जाते आते हैं,वहां से कोटा पटना ट्रेन है उसका ठहराव जौनपुर के सिटी स्टेशन पर न होने से इससे यहां पर आने जाने वाले लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है।
बीजेपी नेता ने बोर्ड अध्यक्ष को बताया कि सुहेलदेव ट्रेन का भी स्टापेज नहीं है जिसके लिए यात्रियों को काफी परेशानियां झेलनी पड़ती हैं, ऐसे में दोनों ट्रेनों का ठहराव सिटी स्टेशन पर हो ताकि यात्रियों को इन स्थानों पर यात्रा के लिए सहूलियत हासिल हो सके।
रेलवे बोर्ड अध्यक्ष रमेश चन्द्र रत्न ने जिला संयोजक डॉ. अमरनाथ पांडेय व समाज सेवी मधुसूदन शुक्ला को आश्वासन दिया कि उनकी मांगों पर गौर कर शीघ्र ही इस समस्या को दूर कर यात्रियों की सुविधा हेतु ट्रेनों का ठहराव जौनपुर में करवाया जायेगा।

By Mukesh Seth

Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *