WhatsApp Image 2019 05 22 At 8.00.48 AM

★मुकेश सेठ★
★मुम्बई★

WhatsApp Image 2019 05 22 At 8.00.48 AM

{भारी कर्ज़ से दबे पाकिस्तानी पीएम ने कहा कि तहरीक-ए-इंसाफ़ सरकार ने जब मुल्क़ की बागडोर सम्भाली तब आर्थिक हालात थे बेहद दयनीय}
[इमरान ने कहा विपक्ष के लोग लोकतंत्र बचाने के नाम पर इकठ्ठे हुए थे जबकी असल जिम्मेदार यही है मुल्क़ के हालात के]
(इस्लामाबाद में विपक्षी दलों ने की इफ्तार व डिनर पार्टी व दिखाई सरकार को विपक्षी ताक़त)
♂÷पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा कि तहरीक-ए-इंसाफ सरकार ने ऐसे दुष्कर वक़्त में कार्यभार संभाला है जब देश का कर्ज ऐतिहासिक रूप से अत्याधिक था,
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने इफ्तार व डिनर पार्टी के लिए इस्लामाबाद में एकत्रित हुई विपक्षी पार्टियों पर निशाना साधते हुए उन्हें देश की आर्थिक बदहाली एवं भारी विदेशी कर्ज के लिए जिम्मेदार ठहराया। पाकिस्तान मुस्लिम लीग नवाज (पीएमएल-एन) की नेता मरियम नवाज ने एकजुटता प्रदर्शित करने के लिए पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के प्रमुख बिलावल भुट्टो से उनकी ओर से रविवार को दी गई इफ्तार पार्टी में मुलाकात की।

WhatsApp Image 2019 05 22 At 8.00.48 AM 1

यह पहली बार है जब मरियम का बिलावल के साथ आमना-सामना हुआ जिनकी दिवंगत मां बेनजीर भुट्टो जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की कड़ी प्रतिद्वंद्वी थी लेकिन बाद में दोनों ने सैन्य शासक परवेज मुशर्रफ के खिलाफ एक-दूसरे से हाथ मिला लिया था।
इफ्तार-डिनर पार्टी में आवामी नेशनलिस्ट पार्टी नेता असफंदियार वली, पशतूनख्वा मिलि आवामी पार्टी के प्रमुख महमूद खान अचकजई समेत विपक्ष के अन्य नेता शामिल हुए। इमरान खान ने कहा, “ये लोग (विपक्षी नेता) लोकतंत्र को बचाने के नाम पर एकत्रित हुए थे किंतु असल में वे देश के मौजूदा संकट के लिए जिम्मेदार हैं।
पीएम ने कहा कि राष्ट्र प्रगति के लिए आशान्वित है और वह साबित करेंगे कि पाकिस्तान क्षेत्र में शीर्ष पर रहेगा।

By Mukesh Seth

Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *