★मुकेश सेठ★
★मुम्बई★
{राजकपूर के छोटे बेटे राजीव कपूर का अस्पताल में हृदयाघात से हुआ निधन,सात माह पहले ही हुआ था ऋषि कपूर का प्राणान्त}
[रणवीर कपूर समेत घर के लोगों ने दिया अर्थी को कन्धा,अंतिम दर्शन हेतु मौके पर पहुँचे शाहरुख खान,नीतू कपूर,आलिया भट्ट,अनु मलिक,चंकी पांडे,तारा सुतारिया,सोनाली बेन्द्रे, करिश्मा कपूर,]
♂÷कपूर परिवार को सात महीने के अंतराल में दूसरा दुःखद झटका लगा है, पहले कोरोना काल में प्रख्यात फ़िल्म अभिनेता ऋषि कपूर का निधन हो गया था तो आज मंगलवार को उनके छोटे भाई राजीव कपूर का प्राणान्त हार्ट अटैक की वज़ह से हो गयी।
मालूम हो कि राज कपूर के सबसे छोटे बेटे राजीव कपूर को मंगलवार को दिल का दौरा पड़ा, जिसकी वजह से उनका निधन हो गया। ऋषि कपूर के निधन के कुछ महीनों के अंदर ही उनके छोटे भाई राजीव कपूर का भी निधन हो गया। रणधीर कपूर छोटे भाई के अंतिम संस्कार में एकदम टूटे हुए नजर आए तो वहीं रणबीर कपूर, अदार जैन समेत परिवार के लड़कों ने अपने चाचा राजीव कपूर को कंधा दिया।
राजीव कपूर की अंतिम विदाई में शाहरुख खान सोनाली बेन्द्रे, आलिया भट्ट और तारा सुतारिया समेत कई बॉलीवुड सितारे पहुंचे थे। सोशल मीडिया पर राजीव कपूर की अंतिम यात्रा की कई तस्वीरें सामने आई है। एंबुलेंस पर अभिनेता राजीव कपूर की फोटो लगी हुई थी और कपूर परिवार के ज्यादातर सदस्य अंतिम संस्कार के लिए मुंबई के चेंबूर श्मशान घाट पहुंचे।
यहीं पर राजीव कपूर के बड़े भाई ऋषि कपूर का भी अंतिम संस्कार हुआ था।
बता दें राजीव कपूर के आखिरी दर्शन करने के लिए शाहरुख खान, सोनाली बेंद्रे, अनु मलिक व चंकी पांडे समेत ढेर सारे सितारे पहुंचे। दोनों भाईयों के जाने से रणधीर कपूर एकदम टूट से गए हैं, रणधीर कपूर के दर्द को समझा जा सकता है। मुंबई में छोटे भाई राजीव कपूर के अंतिम यात्रा में वह एकदम टूटे हुए नजर आए। वह ठीक से चल भी नहीं पा रहे थे। रणवीर कपूर ने चाचा को कंधा दिया उनके अलावा अदार जैन व अन्य कपूर परिवार के लड़कों ने भी राजीव कपूर को कंधा दिया।शाहरूख खान ने भी अभिनेता के दर्शन किए और नम आंखों के साथ सभी ने विदाई दी। आलिया भट्ट, नीतू कपूर, करिश्मा कपूर राजीव कपूर को अंतिम विदाई देती दिख रही हैं।भाई के पार्थिव शरीर को देख टूट गए थे। राजीव कपूर की आखिरी विदाई से सभी कपूर परिवार,सदस्यों और फैंस की आंखों में आंसू छोड़ गई।
राजीव कपूर के निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गयी है।भारतरत्न लता मंगेश्कर समेत बॉलीवुड की कई हस्तियों ने भी दुःख जताया है।