★मुकेश सेठ★
★मुम्बई★
{पूर्व सांसद डॉ. किरीट सोमैया ने कहा कि 100 करोड़ वसूली मामलें को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने अंतरिम जमानत की याचिका की है ख़ारिज}
♂÷महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री व वरिष्ठ एनसीपी नेता अनिल देशमुख की मुसीबतें सुरसा के मुख की तरह बढ़ती जा रही है।
आज भाजपा के पूर्व सांसद व वरिष्ठ नेता डॉ. किरीट सोमैया ने जमकर हमला बोला।
उन्होंने कहा पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख को 1000 करोड़ रुपए की बेनामी संपत्ति मामले में जेल जाना ही होगा क्योंकि सुप्रीम कोर्ट ने उनकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी है और ईडी भी अपनी जांच कर रहा हैं। पूर्व सांसद सोमैया ने कहा कि एनसीपी नेता व पूर्व गृहमंत्री को जेल जाने से कोई भी नहीं बचा सकता उनको जेल जाना ही पड़ेगा।
मालूम हो उद्धव सरकार में गृहमंत्री रहते 100 करोड़ की वसूली को लेकर उठे हंगामे में पूर्व पुलिस कमिश्नर परमवीर सिंह हटाए जा चुके हैं उनके ऊपर भी कई मुकदमे दर्ज हैं तो मुम्बई पुलिस कमिश्नर पद से हटाए जा चुके हैं उन्ही के साथ पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख भी आरोपी बनाए गए हैं इनकी भी तमाम मामलों में एजेंसियां केस दर्ज कर जाँच कर रही है और मामला सुप्रीम कोर्ट में है।






















