★मुकेश सेठ★
★मुम्बई★
{तीसरे दिन साहो ने मारी लंबी छलांग,कमाए वर्ल्डवाइड 155 करोड़}
[बाहुबली स्टार प्रभास का जादू दुनियाभर के सिनेप्रेमियों के सर चढ़कर बोल रहा,निगेटिव रेटिंग के बाद भी प्रभास बने बॉक्स ऑफिस के बाहुबली]
(30 अगस्त को रिलीज साहो बनी है 350 करोड़ की लागत से,हिंदुस्तान की अब तक की सबसे बिग बजट फ़िल्म है साहो)

♂÷बाहुबली जैसी सुपरहिट फिल्म देने वाले साउथ के सुपरस्टार प्रभास की मोस्ट अवेटेड फ़िल्म साहो बीते दिन 30 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है l इस फ़िल्म को लेकर पहले से ही दर्शकों के बीच काफी उत्साह देखा जा रहा है l प्रभास की साहो फ़िल्म को कुछ दर्शकों ने ब्लॉकबस्टर घोषित कर दिया है तो कुछ दर्शक इसे नेगेटिव रिव्यु दे रहे हैं l आप लोगों को बतादे की नेगेटिव रिव्यु मिलने के बावजूद फ़िल्म साहो ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है l तीसरे दिन भी साहो फ़िल्म को लेकर दर्शकों में दीवानगी देखी जा रही है।
प्रभास की फ़िल्म साहो साल 2019 में अब तक की सबसे बड़ी कमाने वाली फिल्म बन गई है l इस फ़िल्म ने अपने पहले दिन इंडिया में बॉक्स ऑफिस पर 95 करोड़ जबकि ओवरसीज 109.25 करोड़ रुपये की कमाई की है l इस फ़िल्म ने एवेंजर्स एंडगेम( 53.10 )करोड़, ठग्स ऑफ हिंदोस्तान (52.25) करोड़, हैप्पी न्यू ईयर ( 44.97) करोड़ रुपये सभी फिल्मों के पहले दिन कमाई के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है l फ़िल्म ने दो दिनों में बॉक्स ऑफिस पर वर्ल्ड वाइड 250 करोड़ रुपये की कमाई की है तो वहीं इस फ़िल्म के तीसरे दिन भी साहो ने ताबड़तोड़ कमाई की है lइस फ़िल्म ने तीसरे दिन इंडिया में 50 करोड़ रुपये जबकि वर्ल्ड वाइड 155 करोड़ रुपये की कमाई की है और आगे भी यह फ़िल्म अच्छी कमाई करेगी।
प्रभास और श्रद्धा कपूर के अलावा फिल्म में चंकी पांडे, नील नितिन मुकेश, जैकी श्रॉफ, अरुण विजय, चंकी पांडे, टीनू आनंद, महेश मंजारेकर, मुरली शर्मा, वेन्नेला किशोर और मंदिरा बेदी को भी दमदार रोल मे देखा जा रहा है। इस फ़िल्म को सुजीत ने डायरेक्ट जबकि युवी क्रिएशन के द्वारा प्रोड्यूस किया गया है l






















