★राजेन्द्र विश्वकर्मा★
★मुफ्तीगंज(जौनपुर)★
{आवास और शौचालय के नाम पर लाखो रूपये की हुई वसुली,
किसी को नहीं मिला आवास}
[ग्रामीणों ने डीएम डीपीआरओ के यहाँ प्रार्थनापत्र देकर की थी घोटाले की जांच की मांग]

♂÷मुफ्तीगंज क्षेत्र पंचायत अंतर्गत मेहौड़ा ग्राम में आवास और शौचालय के नाम पर लाखों रूपये की वसूली ग्राम प्रधान प्रतिनिधि द्वारा किया गया ।
सबसे मजे की बात तो यह है कि एक ही खंड़न्जे पर नाम बदल कर ग्राम प्रधान द्वारा दो बार में लगभग दस लाख के करीब निकाला गया। यह तथ्य तब सामने आया कि मेहौड़ा गांव के सर्वेश यादव ने शपथ पत्र एक जून 2019 को डी एम और डीपीआरओ के यहां देते हुए शिकायत की थी ।
डी एम के आदेश पर शनिवार को डीवायएस बृजेश मिश्र जब मेहौड़ा गांव में जांच करने पहुंचे तो गांव के लोग हंसराज प्रजापति,कुमारी,लिलावती,चन्द्रावती,और चन्द्रदेव ने यह आरोप लगाया कि ग्राम प्रधान ने आवास के नाम पर दस से पन्द्रह हजार और शौचालय के नाम पर दो दो हजार रूपये की वसुली की है और न तो किसी को आवास मिला न तो शौचालय मिला ।डीवाईएस ने खड़न्जा,तालाब,नाली,की जांच की और उन्होने यह भी कहा कि तीन सदस्यीय टीम गठित होगी ग्राम प्रधान द्वारा जो गबन किया गया है उसकी जांच कर ग्राम प्रधान के खिलाफ कठोर कार्यवाही होगी।






















