★मुकेश सेठ★
★मुम्बई★
{पूर्वमंत्री व विधायक रामक़दम ने उद्धव सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि जिम्मेदार मन्त्री कब देंगे इस्तीफा,पीड़ित माओं को मीडिया से बात करने से रोका जा रहा}
[शनिवार की रात में महाराष्ट्र के भंडारा जिला चिकित्सलालय के न्यू बॉर्न बेबी यूनिट में आग लग जाने की वज़ह से 10 मासूमों की दर्दनाक मौत की घटना को लेकर सियासत हुई गर्म]
♂÷शनिवार की रात में महाराष्ट्र के भंडारा जिला चिकित्सलालय के न्यू बॉर्न बेबी यूनिट में शॉर्ट सर्किट की वज़ह से लगी आग में 10 नवजात मासूमों की दर्दनाक मौत हो जाने को लेकर आज सोमवार को एक बार फ़िर बीजेपी नेता रामक़दम ने उद्धव सरकार पर जमकर निशाना साधा।
भाजपा विधायक व पूर्व मन्त्री रामक़दम ने तीखा आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि भंडारा ज़िले में मासूम बच्चों की मौत(हत्या) को लगभग 60 घंटे गुज़र चुके हैं और अभी तक FIR दर्ज नही की गयी है और ना ही जिम्मेदार मंत्रियो ने इस्तीफा दिया है।
पूर्व मंत्री क़दम ने आगे कहा कि नन्हे मासूम बच्चों के पीड़ित,शोक सन्तप्त माँ-बाप को मिडिया से बात नही करे,उनको डराया, धमकाया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि उन मासूम बच्चों की किलकारियां,उन माताओं की चींखें।महाराष्ट्र सरकारके कानों मे अब तक कैसी नही पहुंची ? क्या कानोमें रुई डालके रखी है ? या आखों पर पट्टी बांध रखी है ? कब होगा FIR दर्ज ? जिम्मेदार मंत्री इस्तीफा कब देंगे? यह सवाल आज समूचा देश पूछना पूछता है।






















