★मुकेश सेठ★
★मुम्बई★
{विधान परिषद सदस्य व उत्तर भारतीय संघ अध्यक्ष के साथ ही BIS सिक्युरिटी एजेंसी व हमारा महानगर अखबार के संस्थापक रहे स्वर्गीय आरएन सिंह}
[मुख्यमंत्री के हाथों शुभारंभ कराने के लिए मांगा गया है वक़्त,1 जनवरी से सेंटर के शुरू हो जाने से कई जिलों के मरीजों को होगा लाभ]
♂÷अपने सामाजिक व सेवाकार्यों से लोगों के हृदय में बस जाने वाले आरएन सिंह के संकल्प व सपने को उनके परिजनों ने उनकी स्मृति में उनके जन्मस्थान गोरखपुर जनपद के भरौली गाँव में 10 बिस्तरों वाले आधुनिक डायलिसिस सेंटर का शुभारंभ करवाने जा रहे हैं।
आगामी 1 जनवरी को उनकी प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों से इस डायलिसिस सेंटर का शुभारंभ करवाने हेतु मुख्यमंत्री से उनका समय मांगा गया है।
विदित हो कि एक वक़्त में मुफलिसी से तंग आकर जन्मस्थान छोड़कर स्वप्ननगरी मुम्बई को अपनी कर्मभूमि बनाने वाले बाबू आरएन सिंह ने अपने अनथक परिश्रम से सफ़लता की बड़ी इबारत लिखी।
उनके द्वारा बनाई गई BIS सिक्युरिटी एजेंसी भारत की टॉप मोस्ट दस कम्पनियों में शामिल होकर पूरे देश में अपनी सेवा उपलब्ध करा रही है तो वहीँ उन्होंने महाराष्ट्र के सुविख्यात अख़बार हमारा महानगर के भी संस्थापक रहें।
गौरतलब हो कि बाबू आरएन सिंह बीजेपी से विधान परिषद सदस्य रहने के साथ ही उत्तर भारतीयों के हितार्थ सदैव तत्पर रहने वाले संगठन उत्तर भारतीय संघ के अध्यक्ष भी थें।
ऐसे में उनके द्वारा देखे गए ख़्वाब व संकल्प के चलते बनकर तैयार डायलिसिस सेंटर में किडनी की बीमारी से जूझ रहे रोगियों की डायलिसिस अब 1 रुपये में हो जाएगी।
यह सुविधा 1 जनवरी सन 2023 से गोरखपुर के दक्षिणांचल स्थित गोला ब्लॉक के भरौली गांव में मिलेगी।
मुंबई इंटेलिजेंस सिक्योरिटी (BIS) कंपनी की तरफ से तैयार हो चुकी यूनिट का शुभारंभ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों कराने की तैयारी है,इसके लिए उनसे समय मांगा गया है।

इस डायलिसिस सेंटर पर आने वाले रोगियों को सिर्फ एक रुपए देकर रजिस्ट्रेशन कराना होगा। मरीजों की देखभाल नेफ्रोलॉजिस्ट डॉक्टर आनंद बंका करेंगे अन्य स्टाफ भी तैनात कर दिए गए हैं। इस सुविधा का लाभ अधिक से अधिक लोग ले सके इसके लिए यूनिट अपने स्तर से लखनऊ, वाराणसी,आजमगढ़,देवरिया आदि जिलों में होल्डिंग भी लगाएगी इसके लिए नगर निगम से संपर्क किया जा रहा है।
बॉम्बे इंटेलिजेंस सिक्योरिटी कंपनी ने अपने संस्थापक स्वर्गीय आर एन सिंह की स्मृति में उनके गांव पैतृक जन्मस्थान भरौली में 10 बेड की डायलिसिस यूनिट तैयार की है।डायलिसिस पर आने वाला सारा खर्च कंपनी ही वाहन करेगी।इस सुविधा के शुरू होने से जहां मरीजों को सस्ते में उपचार मिल जाएगा तो वहीँ अस्पतालों में लंबी वेटिंग से परेशान गोरखपुर, बस्ती,आजमगढ़, व वाराणसी मंडल के रोगियों को राहत मिलेगी।इसके लिए किसी आयु वर्ग को प्राथमिकता में शामिल नहीं किया गया है कोई भी रोगी यूनिट में पहुंचकर अपनी डायलिसिस करा सकता है जो पहले आएगा उसे पहले मौका मिलेगा।
बेड फुल हो जाने के बाद आने वाले रोगियों को प्रतीक्षारत रखा जाएगा।
अभी तक डायलिसिस के लिए रोगी बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में जाते है। वहां पर 10 यूनिट है जिसमें से पांच मशीनें खराब है केवल 5 बेड पर ही डायलिसिस हो पा रही है।
जिला अस्पताल में 12 की यूनिट है यहां रोगी अपने क्रम की प्रतीक्षा कर रहे हैं ,क्योकि बड़ी संख्या में डायलसिस के रोगी इन अस्पतालों में सस्ते इलाज़ के लिए आते है।
“उधर इस बाबत BIS सिक्युरिटी कम्पनी के महाप्रबंधक मनोज सिंह का कहना है कि कम्पनी के संस्थापक स्वर्गीय आरएन सिंह जी इस साल 1 जनवरी 2022 को अपना जन्मदिन मनाने भरौली गांव आए थे और उन्होंने गांव में निशुल्क डायलिसिस यूनिट खोलने का संकल्प किया था जिससे कि सभी मरीज़ो को निःशुल्क डायलिसिस की सुविधा मुहैया हो सके।
जन्मदिन मनाकर अगले दिन 2 जनवरी को मुंबई जाने के लिए अपने गाँव भरौली से गोरखपुर एयरपोर्ट जाने के दौरान हृदयाघात से उनका दुःखद निधन हो गया।
उनके संकल्प व सपने को पूरा करने के लिए उनके बेटे संतोष सिंह ने गांव में निशुल्क डायलिसिस यूनिट की स्थापना की है”।






















