★मुकेश सेठ★
★मुम्बई★
{23 वर्षों में 2004 के बाद यह दूसरा अवसर है जब बनारस में हो रहा है वृहद आयोजन=डॉ. एमएन त्रिपाठी}
[इंडियन एसोशियेसन आफ प्राइवेट साइकेट्री की 4 दिवसीय वार्षिक अधिवेशन 24 से 27 नवम्बर तक बनारस में]
♂÷देश की सांस्कृतिक व पौराणिक नगरी काशी में गत 23 वर्षो के दरमियान 23 से लेकर 27 नवम्बर तक चार दिवसीय अधिवेशन दूसरी बार वृहद पैमाने पर इंडियन एसोसिएश की देवा इंस्टिट्यूट के परिसर में होगी।जिसमें देश विदेश से आने वाले 15 सौ से अधिक प्रतिनिधि शामिल होंगे।
इस बाबत मंगलवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में डॉ. वेणु गोपाल झंवर ने बताया कि ( इंडियन एसोशियेशन आफ प्राइवेट साइकेट्री ) की 23वीं कान्फ्रेंस 24 से 27 नवम्बर को काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के स्वतंत्रता भवन में होने जा रही हैं।
पत्रकार वार्ता में आयोजित अधिवेशन की पैर्टन की विस्तृत जानकारी देने के लिए डॉ. इंदिरा शर्मा, डॉ. वेणु गोपाल झंवर, डॉ. एमएन त्रिपाठी सचिव और डॉ. तनु सिंह आदि मौजूद रहीं।
डॉ. झंवर ने बताया कि 24 से 27 नवम्बर के बीच होने वाले इस कान्फ्रेंस में देश के विभिन्न भागों के अलावा अमेरिका, कनाडा, इंगलैंड, श्रीलंका, भूटान, नेपाल आदि देशों से लगभग 1500 से अधिक मनोचिकित्सक, साइकोलोजिस्ट व सामाजिक कार्यकर्ता भाग लेंगे। इस चार दिवसीय कान्फ्रेंस में 200 से ज्यादा लेक्चरस जिसमें मनोविज्ञान के नये आयामों, देश विदेश के मनोचिकित्सकों के अनुभवों को साझा किया जाएगा। साथ ही इसमें 40 से अधिक वर्कशॉप, 10 से अधिक डिबेट भी शामिल है।
डॉ. झंवर ने बताया कि इसमें कई कम्पनियां भी हिस्सा ले रही हैं। डॉ. एमएन त्रिपाठी ने बताया कि 23 वर्षों में 2004 के बाद यह दूसरा अवसर है कि बनारस को 23वां वार्षिक अधिवेशन करने का अवसर प्राप्त हुआ है और इसमें मेंटल हेल्थ से सम्बन्धित ज्वलंत मुद्दों पर विस्तार से चर्चा होगी।
डॉ. तनू सिंह ने बताया कि कोरोना काल के बाद मानसिक बिमारियों में खासी बढोतरी हुई है। इस मुद्दे पर भी अधिवेशन में वृहद चर्चा होगी।






















