★मुकेश सेठ★
★मुम्बई★
{HC के पांच शहरों में सम्पूर्ण लॉक डाउन का आदेश वायरल होते ही वाराणसी समेत कई शहरों में शराब के दुकानों पर लगी भीड़}
[हाईकोर्ट ने उत्तरप्रदेश के लखनऊ, प्रयागराज, वाराणसी,कानपुर व गोरखपुर के लिए आज रात से 26 अप्रैल तक लगाई है लाकडाउन]
(राज्य सरकार के प्रवक्ता ने कहा कि सरकारी ने कई कदम उठाए हैं और आगे भी सख़्त क़दम उठाने जा रही है)
♂÷आज रात से अगले एक सप्ताह २६ अप्रैल तक के लिए हाईकोर्ट के आदेश के अनुसार सम्पूर्ण लॉक डाउन की खबर वायरल होते ही शराब पीने वाले शौकीनों की भारी भीड़ अंग्रेजी ठेकों पर उमड़ पड़ी । पीने के शौकीन व्यक्तियों ने सात से दस दिनों तक का अपना/अपना स्टॉक लेने पहुंचे ठेकों पर ।

दुकानों के बाहर शराब लेने वाले ग्राहकों में इतनी होड़ मची थी कि उन सभी ये भी नहीं देखा कि जिस कारण हाईकोर्ट ने सम्पूर्ण लॉक डाउन का आदेश दिया है वें सभी उसी के नियमों की धज्जियां उड़ाकर बोतलें खरीद रहे हैं । शराब की दुकानों पर लोगों ने बिना दो गज की शारीरिक दूरी बनाये ही वें सभी एक दूसरे से चिपक/कर भीड़ लगाए हुए खड़े रहें और बोतलें खरीदने में व्यस्त दिखें । यहां तक की भीड़ में खड़े हुए आधे से अधिक लोगों ने मास्क भी नहीं पहना हुआ था ।
एक आदेश जारी करते हुए कहा है कि जिन शहरों में कोरोना के केस अनियंत्रित हो रहे हैं उन सभी शहरों में आज रात से २६ अप्रैल तक के लिए सम्पूर्ण लॉक डाउन लगाया जाए । जिनमे वाराणसी समेत प्रयागराज / लखनऊ / कानपुर नगर और गोरखपुर शामिल है लेकिन, उत्तर प्रदेश की राज्य सरकार के प्रवक्ता ने ये कहते हुए की सरकार ने कई कदम उठाए हैं और आगे भी सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। गरीबों की आजीविका भी बचानी है इसलिए शहरों मे सम्पूर्ण लॉकडाउन लगाने से मना कर दिया है जिसकी जानकारी अपर मुख्य सचिव सूचना ने दी है ।।






















