【MLC अरविंद शर्मा ने दिखाया जलवा,हफ्ते भर में मऊ से दिल्ली के लिए ट्रेन दिया रेलमंत्री पीयूष गोयल ने】

★मुकेश सेठ★
★मुम्बई★
{पीएम मोदी के ख़ास अधिकारी रहे मऊ जनप्रतिनिधियों निवासी अरविंद शर्मा ने एक हफ़्ते पूर्व पीएमओ में अपने पद से रिजाइन देकर बीजेपी से बने हैं एमएलसी}
[आगामी दिनों में योगी सरकार मन्त्रिमण्डल में होंगे फेरबदल,शर्मा को उपमुख्यमंत्री बनाने की चल रही चर्चा, कुछ मंत्रियो को किया जा सकता है पैदल]
(पीएम मोदी सीएम योगी के बीच नाक-कान-आँख की भूमिका निभाएंगे अरविंद शर्मा, शर्मा की राजनीतिक धमक से योगी विरोधी कई दिग्गजों की धड़कनें है बढ़ी)
♂÷पीएम मोदी के खास वरिष्ठ IAS अधिकारी पीएमओ मे पद से इस्तीफ़ा देकर हफ़्ते भर पूर्व लखनऊ में बीजेपी में प्रवेश करने वाले मऊ निवासी अरविंद शर्मा ने निर्विरोध विधानपरिषद सदस्य बनते ही अपना जलवा ज़ाहिर कर दिया है।

IMG 20210124 WA0006 1024x474

MLC अरविंद शर्मा ने रेलमंत्री पीयूष गोयल से मांग की थी कि मऊ से दिल्ली तक एक ट्रेन चलवाई जाय, जिससे मऊ जनपद वासियों को विशेष तौर पर लाभ होगा।
श्री शर्मा का प्रस्ताव पाते ही आज रेलमंत्री पीयूष गोयल ने झटपट अंदाज में ट्रेन की घोषणा कर झंडी दिखाकर रवाना भी कर दिया।
मालूम हो कि आगामी दिनों में उत्तरप्रदेश की योगी सरकार मन्त्रिमण्डल का विस्तार होना है।
जिसमें कई ऐसे मंत्रियो की छुट्टी भी की जा सकती है जो पीएम मोदी,गृहमंत्री अमित शाह व मुख्यमंत्री योगी के विकास कार्य करवाने के पैमाने पर फिसड्डी साबित हो रहे हैं तो कुछ मंत्रियो के विभाग भी बदले जा सकते हैं।
चूंकि उत्तरप्रदेश देश मे सर्वाधिक अस्सी लोकसभा सीटों वाला राज्य है और देश की सत्ता की चाभी यूपी ही देता है ऐसे में चर्चा है कि पीएम मोदी,गृहमंत्री शाह व मुख्यमंत्री योगी ने योजना के तहत बेहद लो प्रोफाइल व ईमानदार अधिकारी माने जाने वाले अरविंद शर्मा को रिजाइन कराकर यूपी सरकार में अगली बड़ी पारी का आगाज करने भेजा है।
सरगोशियां तो यहाँ तक है कि उनके उपमुख्यमंत्री तक बनाया जा सकता है फ़िलहाल मोदी-शाह की जोड़ी चौकानें वाले फ़ैसले लेने के लिए भी जानी जाती है।
कुल मिलाकर जिस तरह से एक हफ़्ते के अंदर एमएलसी बनते हुए मऊ से दिल्ली तक रेलमंत्री पीयूष गोयल से ट्रेन चलवा देने का जलवा अरविंद शर्मा ने दिखलाया है तो उससे यह समझना कत्तई कठिन नही है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बीच की अहम कड़ी या कह लीजिए नाक-कान-आँख की भूमिका अरविंद शर्मा ही निभाने वाले हैं।

Hot this week

मुख्यमंत्री तक पहुंचाएंगे बात-संजय शर्मा

(गणपत दैय्या)(जैसलमेर) IFWJ के जैसलमेर अध्यक्ष ने वन पर्यावरण एवं...

राष्ट्र निर्माण में राजीव गांधी की महती भूमिका

लेखक जयतिलक आज देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी...

वैश्विक संकट और ऊर्जा युद्ध के बीच आत्मनिर्भरता की राह पर भारत!

लेखक-ओपी पाल समंदर में महा-सर्वे और जमीन पर कोयले के...

विभाग आवंटन में योगी ने टीम गुजरात को दिया कड़ा संदेश- दबदबा था, दबदबा है, दबदबा रहेगा!

लेखक:मनोज श्रीवास्तव मंत्रिमंडल विस्तार देकर तो योगी ने यही संदेश...

पीएम मोदी को नॉर्वे का सर्वोच्च सम्मान मिलना राष्ट्र के लिए गर्व का विषय:डॉ मोहन यादव

(दीपक निखारे)(भोपाल) पीएम को "ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नार्वेजियन...

Topics

भारत-यूएईः व्यापारिक साझेदारी की ऊंची उड़ान

लेखक-अरविंद जयतिलक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यूएई की यात्रा ने...

पूर्वांचल और महाराष्ट्र के बीच है सदियों पुराना नाता: देवेंद्र फडणवीस

(मुकेश सेठ)(मुम्बई) मुख्यमंत्री ने मुम्बई विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में...

चौरासी माल’ से ‘तराई’ तक की रोचक कथा

लेखक: प्रयाग पाण्डे 'नाम' की महिमा निराली है। 'नाम' को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img