★मुकेश सेठ★
★मुम्बई★
[राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने नए मंत्रियों को शपथ दिलाई,मुख्यमंत्री योगी ने किया मंत्रिमंडल विस्तार]
{महेंद्र सिंह, सुरेश राणा, अनिल राजभर और भूपेंद्र सिंह चौधरी को प्रमोशन,कमला रानी,रामनरेश पहली बार बने मन्त्री}

♂÷मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने मंत्रिमंडल का पहला विस्तार किया। बुधवार को राजभवन में 23 मंत्रियों को शपथ दिलाई गई। इनमें 18 नए चेहरे हैं। मंत्रिमंडल मेंछह कैबिनेट, छह स्वतंत्र प्रभार और 11 राज्यमंत्री शामिल किए गए हैं। पहले कैबिनेट का विस्तार मंगलवार को प्रस्तावित था, लेकिन इसे एक दिन के लिए टाल दिया गया। मंगलवार को पूरे दिन नामों को लेकर मंथनचला। माना जा रहा है कि भाजपा ने 2022 के विधानसभा चुनाव में जातिगत समीकरण साधने के लिए कैबिनेट में फेरबदल किया है।

योगी कैबिनेट में नए मंत्री
महेंद्र सिंह (एमएलसी) कैबिनेट मंत्रीसुरेश राणा (विधायक-थाना भवन शामली )कैबिनेट मंत्रीअनिल राजभर (विधायक-शिवपुर, वाराणसी) कैबिनेट मंत्रीरामनरेश अग्निहोत्री (विधायक-भोगांव)कैबिनेट मंत्रीकमला रानी वरूण (विधायक-घाटमपुर सुरक्षित सीट) कैबिनेट मंत्रीभूपेंद्र सिंह चौधरी (एमएलसी) कैबिनेट मंत्री
महेंद्र सिंह, सुरेश राणा, अनिल राजभर और भूपेंद्र सिंह चौधरी कोप्रमोशन मिला। ये पहले स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री थे। कमला रानी और रामनरेश को पहली बार मंत्रिमंडल में जगह दी गई। कमलारानी घाटमपुर (कानपुर) और रामनरेश अग्निहोत्री मैनपुरी से विधायक हैं।
6 स्वतंत्र प्रभार
नीलकंठ तिवारी (विधायक-वाराणसी साउथ )राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल (विधायक-मुजफ्फरनगर शहर ) राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार सतीष द्विवेदी (विधायक-इटवा, सिद्धार्थनगर) राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार अशोक कटारिया (एमएलसी) राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार श्रीराम चौहान (विधायक-धनघटा सुरक्षित सीट ) राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार रवींद्र जायसवाल (विधायक-वाराणसी नॉर्थ) राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार
नीलकंठ तिवारी राज्यमंत्री थे, अब इन्हें स्वतंत्र प्रभार मंत्री बनाया गया है। जबकि नए चेहरों मेंकपिल देव, सतीष द्विवेदी, अशोक कटारिया, राम चौहान और रवींद्र जायसवाल को शामिल किया गया है।
11 राज्यमंत्री
अनिल शर्मा राज्यमंत्री, महेश गुप्ता राज्यमंत्री, आनंद स्वरूप शुक्ला राज्यमंत्री, गिराज सिंह धर्मेश राज्यमंत्री, लाखन सिंह राजपूत राज्यमंत्री, नीलिमा कटियार राज्यमंत्री, चौधरी उदयभान सिंह, (विधायक-फतेहपुर सीकरी ) राज्यमंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय राज्यमंत्री रामशंकर सिंह पटेल राज्यमंत्री अजीत सिंह पटेल राज्यमंत्री
विजय कश्यप
राज्यमंत्री।
उधर मंगलवार को वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल, बेसिक शिक्षा मंत्री अनुपमा जायसवाल, सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह, खनन राज्य मंत्री अर्चना पांडेय से इस्तीफा ले लिया गया था। राजेश अग्रवाल पर उनकी उम्र और अनुपमा, धर्मपाल पर विभागों में अनियमितता के कारण सीएम नाराज थे। सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा ने भी इस्तीफा दिया था, लेकिन स्वीकार नहीं किया गया है।परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद इस्तीफा दे दिया था। इस्तीफे के बाद मंत्रिमंडल की कुल संख्या 38 रह गई। चार कैबिनेट मंत्रियों के पद लोकसभा चुनाव के बाद खाली हो गए थे।