★मुकेश सेठ★
◆मुम्बई◆

47456e61 Eacd 41e3 Bc48 B6e465fc8402
37af1284 37c7 4275 B237 8f064566a705

बॉलीवुड मे फिल्मों का हिट और फ्लॉप होना बॉक्स ऑफिस के कलेक्शन के आधार पर तय किया जाता है। बॉलीवुड के कई ऐसे अभिनेता है, जो कुछ फिल्मों के फ्लॉप होने के बाद बॉलीवुड से लगभग गायब ही हो जाते है, लेकिन आज हम आपको बॉलीवुड के एक ऐसे एक्टर के बारे मे बताएंगे जिसने अपने करियर के पिछले 24 सालों मे 40 फ्लॉप फिल्में दी है, और उसके पास करोड़ों की संपत्ति है।
इस एक्टर का नाम है सैफ अली खान, जो पटौदी के खानदानी नवाब है, और अपनी रियल लाइफ भी नवाबों की तरह ही गुजारते है। इनके पास दुनिया की कई महंगी गाड़ियों के अच्छे कलेक्शन है।
इनकी गड़ियों के कलेक्शन मे Audi R8 Spyder भी शामिल है, जिस गाड़ी को साल 2008 मे रिलीज हुई ‘आयरन मैन’ फिल्म मे रॉबर्ट डाउनी जूनियर यानी टोनी स्टार्क ने चलाया था।
इसके अलावा इनके बाइक्स के कलेक्शन मे Harley Davidson Iron 883 शामिल है, जिसकी कीमत लगभग 9.32 लाख है। यह बाइक दुनिया की सबसे महंगी बाइक्स मे से एक है।
इसके अलावा अगर रिपोर्ट्स की माने तो इनके पास घड़ियों के अच्छे खासे कलेक्शन है, जिनकी कीमत लगभग 3.3 करोड़ है, और हर रोज सैफ अली खान अलग-अलग घड़ी पहनते है।
इसके अलावा इनके पटौदी पैलेस की कीमत करीब 800 करोड़ रुपए है। इसके अलावा स्वीजरलैंड मे एक घर है, जिसकी कीमत 33 करोड़, और मुंबई के घर की कीमत करीब 48 करोड़ रुपए है।
अब इनकी पूरी संपत्ति की बात करे, तो इनके पास कुल करीब 1100 करोड़ की संपत्ति है, और इनकी सालाना इनकम करीब 55 करोड़ रुपए है।

By Mukesh Seth

Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *