IMG 20200521 WA0001 1

★मुकेश सेठ★ ★मुम्बई★

{परिवहन मंत्री अनिल परब ने कहा मुम्बई में बढ़ते कोरोना मरीजों के इलाज़ हेतु बढ़ाई जा रही अस्पतालों की संख्या} [सांसद संगमलाल गुप्ता ने कहा कि सभी को आधार कार्ड से अनाज देने व हेल्पलाइन नम्बर उपलब्ध कराने में असफल रही महाराष्ट्र सरकार] {सांसद श्याम कन्हैया सिंह यादव ने कहा जौनपुर पहुँचने वाले लोगो को क्वारन्टीन सेंटर के साथ-साथ होम क्वारन्टीन भी किया जा रहा}

IMG 20200521 WA0001

(1 जून से 100 जोड़ी ट्रेनें चलाये जाने से 10-15 दिनों में हालात हो जाएंगे सामान्य कहा कृपाशंकर सिंह ने) ♂महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्य मंत्री व कद्दावर उत्तर भारतीय नेता कृपाशंकर सिंह ने जूम ऐप के जरिए आज बुधवार को एक पत्रकार सम्मेलन आयोजित किया। जिसमें महाराष्ट्र सरकार के परिवहन मंत्री अनिल परब,सांसद द्वय श्याम सिंह यादव व संगम लाल गुप्ता समेत कई नेता व पत्रकारों ने इस मंच के जरिए अपनी बात रखी। कोविड 19 कोरोना के चलते महाराष्ट्र खासकर मुंबई से प्रवासी मजदूरों के घर वापसी में हो रही दिक्कतों व मुंबई में कोरोना से ग्रस्त मरीजों के लिए अस्पतालों में उचित चिकित्सा सुविधा ना मिलने व अस्पतालों की कमी पड़ने के मुद्दे को लेकर लोगों ने सरकार को घेरा तो महाराष्ट्र सरकार के मंत्री ने इसे दूर करने का ठोस आश्वासन देते हुए यह भरोसा दिलाया कि प्रवासी मजदूरों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए महाराष्ट्र सरकार दिन रात लगी हुई है। परिवहन मंत्री अनिल परब ने यह मानते हुए कहा कि मुंबई में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी होने के चलते उनको अस्पतालों में भर्ती कराने में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है किंतु सरकार लगातार प्रयास करके हॉस्पिटल व क्वारन्टीन सेंटर की व्यवस्था कर रही है,बीकेसी में 12 सौ मरीजों के लिए इलाज व्यवस्था की गई है, और हमारी कोशिश है कि सरकार जल्द ही ज्यादा से ज्यादा जगह की व्यवस्था कर लेगी। परिवहन मंत्री ने जानकारी दी कि जब ट्रेन नहीं चल रही थी और मुंबई के प्रवासी श्रमिक सड़क मार्ग से अपने घरों के लिए जाने हेतु पैदल निकले उस वक्त हमने 20 हज़ार एसटी बसों का इंतजाम किया,जिससे उन्हें सुगमता पूर्वक महाराष्ट्र की सीमा तक छोड़ा जा सके परिवहन मंत्री ने आगे कहा कि उत्तर प्रदेश-बिहार जाने वाले मजदूरों को सीमा तक छोड़ने के बाद उनका सफर आगे सुविधाजनक हो इस बात को ध्यान में रखते हुए हम लोग लगातार मध्य प्रदेश सरकार के साथ संपर्क बनाए रहे। इस पत्रकार सम्मेलन में उत्तर प्रदेश से जौनपुर के सांसद श्याम सिंह यादव ने बताया कि जो लोग जौनपुर पहुंच रहे हैं उनमें से कुछ ऐसे भी लोग हैं जिनका गांव का घर बंद है ऐसे लोगों को ही होम क्वॉरेंटाइन की अनुमति दी जा रही है अन्य लोगों को गांव के पास स्थित सरकारी स्कूलों या पंचायत भवन में क्वारन्टीन किया जा रहा है। प्रतापगढ़ के सांसद संगम लाल गुप्ता ने कहा कि परिवहन मंत्री की मदद से मुंबई में सैकड़ों प्रवासी श्रमिकों की मदद की गई है, हालांकि गरीबों को राशन कार्ड की जगह आधार कार्ड के आधार पर राशन वितरित करने और उनकी मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर उपलब्ध कराने में महाराष्ट्र सरकार असफल रही है।इस पर परिवहन मंत्री अनिल परब ने सांसद को जवाब देते हुए बताया कि हम सभी को अनाज दे रहे हैं जिसके पास चाहे किसी भी राज्य के राशन कार्ड मौजूद है।,इसलिए यह आरोप झूठा है कि सिर्फ महाराष्ट्र राज्य के राशन कार्ड पर ही मजदूरों को राशन दिया जा रहा है। सम्मेलन के आयोजनकर्ता पूर्व गृह राज्य मंत्री कृपाशंकर सिंह ने कहा कि प्रवासी मजदूरों के लिए ट्रेनों की व्यवस्था करने को लेकर वह प्रारम्भ से ही केंद्र, महाराष्ट्र व उत्तर प्रदेश की सरकार से मांग व प्रयास करते रहे हैं,कोशिश सफ़ल हो रही है।पूर्वमंत्री ने उम्मीद जताई कि आगामी 1 जून से 100 जोड़ी ट्रेनें चलाई जाने वाली है जिससे 10-15 दिनों में स्थिति सामान्य हो सकेगी, तब तक लोग ग्रुप बनाकर सरकार के द्वारा चलाई जा रही विशेष ट्रेनों की सेवा ले सकते हैं। जूम ऐप के जरिए आयोजित पत्रकार सम्मेलन में प्रतापगढ़ के पूर्व सांसद हरिवंश सिंह,उत्तर प्रदेश बीजेपी के मीडिया पैनलिस्ट ओमप्रकाश सिंह समेत तमाम पत्रकारों ने हिस्सा लेते हुए किस तरह श्रमिकों व आमजन की तकलीफों को दूर किया जा सके इस पर गंभीर चर्चा कर उपाय सुझाए।

By Mukesh Seth

Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *