【काँग्रेस विधायक अजब सिंह पर FIR दर्ज,1 बीघा सरकारी ज़मीन को अपनी बताकर बेच डाली】

★मुकेश शर्मा★
★भोपाल(मध्यप्रदेश)★
[सरकारी जमीन को अपनी बताकर बेचा , एंटी माफिया मुहिम में उजागर हुई धोखाधड़ी,मुरार तहसील के पटवारी ने महाराजपुरा थाने में दर्ज कराई FIR]
{3 साल पहले की थी जमीनों की धोखाधड़ी,दो हफ़्ते पहले प्रशासन ने जमीनों पर से हटाया कब्ज़ा,खरीददारों के पास है रजिस्ट्री के कागज़ात}
(सुमावली विधायक अजब सिंह पर धारा 307 समेत दो दर्जन से अधिक मामले है दर्ज,क़द्दावर नेताओं से मधुर सम्बन्धों के दम पर चलती है हनक)
♂÷मुरैना जिले की सुमावली से कांग्रेस विधायक अजब सिंह कुशवाहा पर ग्वालियर के महाराजपुरा थाना में धोखाधड़ी का मामला दर्ज हुआ है। 3 साल पहले विधायक ने सरकारी जमीन को अपना बताकर बेच दिया था। हाल ही में एंटी माफिया मुहिम के चलते सरकारी जमीन से प्रशासन ने कब्जा खाली कराया था तो इस पुरे मामले का खुलासा हुआ है। लोगों के पास जमीन की रजिस्ट्री तक थी। इसके बाद प्रशासन ने खुद मामला दर्ज करवाया है।
महाराजपुरा थाना पुलिस ने बताया कि 15 दिन पूर्व विक्रमपुर खेरिया गांव में एंटी माफिया मुहिम के तहत 1 बीघा सरकारी जमीन पर हुए अतिक्रमण को हटाया गया था। इस जमीन पर माया देवी पत्नी राजेन्द्र सिंह, मुन्नी देवी पत्नी दुर्गसिंह भदौरिया, कृष्णकांत त्यागी पुत्र मुंशीलाल त्यागी का कब्जा था। कार्रवाई के समय इन लोगों ने जिला प्रशासन को जमीन की रजिस्ट्री के दस्तावेज दिखाए। इसमें जमीन की रजिस्ट्री विधायक अजब सिंह ने की थी।
लोगों ने अफसरों को बताया कि 3 साल पहले यह जमीन कुस कुसावली विधायक अजब सिंह कुशवाह द्वारा बेची गई है।
इसका पता चलते ही मामले की जांच की गई और जांच के बाद मुरार तहसील में पदस्थ पटवारी हरिमोहन पुत्र आरएस राजपूत महाराजपुरा थाने पहुंचे और मामले की शिकायत की। पुलिस ने उनकी शिकायत पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। इस पर ग्वालियर एसपी अमित सांघी का कहना है कि जिला प्रशासन की ओर से शिकायत की गई थी जिस पर जांच के बाद मामला दर्ज कर लिया गया है।

कुशवाह पर पहले से ही दो दर्जन भर मामले दर्ज ।

अजब सिंह कुशवाह पर ग्वालियर गोला का मंदिर थाना में अपराध क्रमांक 381/97, 16/02, 458/14, 547/15 और महाराजपुरा थाना ग्वालियर में अपराध क्रमांक 120/14, 379/14, 383/14, 70/17, 399/20 में भारतीय दण्ड संहिता की धारा 420 ओर गंभीर अपराध की धारा 307 के अलावा करीब दो दर्जन धाराओं के तहत अपराध पहले से दर्ज हैं, जिनमें से ज्यादातर मुकद्दमा धारा 420 धोखाधड़ी, के तहत दर्ज हैं । हालांकि कुछ मामले खत्म हो गए हैं परन्तु पिछले चुनाव में भी अजब सिंह कुशवाह पर चुनाव प्रचार के दौरान महिलाओं को साड़ी बांटने के आरोप लगाए गए थे किन्तु हम इन दावों की पुष्टि नहीं करते हैं ।
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार कुछ मामलों में अजब सिंह कुशवाह वांछित अपराधी घोषित हैं लेकिन पुलिस से सांठ गांठ एवम् कद्दावर नेताओं से मधुर संबंधों के चलते कानून की गिरफ्त से बाहर हैं ।

Hot this week

मुख्यमंत्री तक पहुंचाएंगे बात-संजय शर्मा

(गणपत दैय्या)(जैसलमेर) IFWJ के जैसलमेर अध्यक्ष ने वन पर्यावरण एवं...

राष्ट्र निर्माण में राजीव गांधी की महती भूमिका

लेखक जयतिलक आज देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी...

वैश्विक संकट और ऊर्जा युद्ध के बीच आत्मनिर्भरता की राह पर भारत!

लेखक-ओपी पाल समंदर में महा-सर्वे और जमीन पर कोयले के...

विभाग आवंटन में योगी ने टीम गुजरात को दिया कड़ा संदेश- दबदबा था, दबदबा है, दबदबा रहेगा!

लेखक:मनोज श्रीवास्तव मंत्रिमंडल विस्तार देकर तो योगी ने यही संदेश...

पीएम मोदी को नॉर्वे का सर्वोच्च सम्मान मिलना राष्ट्र के लिए गर्व का विषय:डॉ मोहन यादव

(दीपक निखारे)(भोपाल) पीएम को "ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नार्वेजियन...

Topics

मुख्यमंत्री तक पहुंचाएंगे बात-संजय शर्मा

(गणपत दैय्या)(जैसलमेर) IFWJ के जैसलमेर अध्यक्ष ने वन पर्यावरण एवं...

राष्ट्र निर्माण में राजीव गांधी की महती भूमिका

लेखक जयतिलक आज देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी...

वैश्विक संकट और ऊर्जा युद्ध के बीच आत्मनिर्भरता की राह पर भारत!

लेखक-ओपी पाल समंदर में महा-सर्वे और जमीन पर कोयले के...

विभाग आवंटन में योगी ने टीम गुजरात को दिया कड़ा संदेश- दबदबा था, दबदबा है, दबदबा रहेगा!

लेखक:मनोज श्रीवास्तव मंत्रिमंडल विस्तार देकर तो योगी ने यही संदेश...

पीएम मोदी को नॉर्वे का सर्वोच्च सम्मान मिलना राष्ट्र के लिए गर्व का विषय:डॉ मोहन यादव

(दीपक निखारे)(भोपाल) पीएम को "ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नार्वेजियन...

भारत-यूएईः व्यापारिक साझेदारी की ऊंची उड़ान

लेखक-अरविंद जयतिलक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यूएई की यात्रा ने...

पूर्वांचल और महाराष्ट्र के बीच है सदियों पुराना नाता: देवेंद्र फडणवीस

(मुकेश सेठ)(मुम्बई) मुख्यमंत्री ने मुम्बई विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में...

चौरासी माल’ से ‘तराई’ तक की रोचक कथा

लेखक: प्रयाग पाण्डे 'नाम' की महिमा निराली है। 'नाम' को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img