IMG 20210719 WA0001

★मुकेश शर्मा★
★भोपाल★
{लोकप्रिय शक्तिपीठ व तांत्रिक पीठों में से एक है धूमावती मंदिर,कई प्रधानमंत्री समेत बड़े बड़े राजनेता आ चुके हैं दर्शन करने}
♂÷भारत के मध्यप्रदेश राज्य के दतिया जिले में स्तिथ विश्व प्रशिद्ध मंदिर पीताम्बरा पीठ जो देश की लोकप्रिय शक्तिपीठों/तांत्रिकपीठों में से एक है। कहा जाता है कि कभी इस स्थान पर शमशान हुआ करता था, लेकिन आज एक विश्वप्रसिद्ध मन्दिर है। स्थानीय लोगों की मान्यता है कि मुकदमे आदि के सिलसिले में माँ पीताम्बरा का अनुष्ठान सफलता दिलाने वाला होता है।
पीताम्बरा पीठ के प्रांगण में ही ‘माँ धूमावती देवी’ का मन्दिर है, जो भारत में भगवती धूमावती का एक मात्र मन्दिर है।
मध्य प्रदेश के दतिया शहर में प्रवेश करते ही पीताम्बरा पीठ है। यहाँ पहले कभी शमशान हुआ करता था, आज विश्वप्रसिद्ध मन्दिर है। पीताम्बरा पीठ की स्थापना एक सिद्ध संत, जिन्हें लोग स्वामीजी महाराज कहकर संबोधित करते थे उन्होंने 1935 में की थी। श्री स्वामी महाराज ने बचपन से ही संन्यास ग्रहण कर लिया था। वे यहाँ एक स्वतंत्र अखण्ड ब्रह्मचारी संत के रूप में निवास करते थे, स्वामीजी प्रकांड विद्वान व प्रसिद्ध लेखक थे। उन्हेंने संस्कृत, हिन्दी में कई किताबें भी लिखी थीं। गोलोकवासी स्वामीजी महाराज ने इस स्थान पर ‘बगलामुखी देवी’ और धूमावती माई की प्रतिमा स्थापित करवाई थी। यहां बना वनखंडेश्वर मन्दिर महाभारत कालीन मन्दिरों में अपना विशेष स्थान रखता है। यह मन्दिर भगवान शिव को समर्पित है। इसके अलावा इस मन्दिर परिसर में अन्य बहुत से मन्दिर भी बने हुए हैं। देश के विभिन्न हिस्सों से श्रद्धालुओं का यहाँ आना-जाना लगा रहता है।भारत के बड़े बड़े राजनेता यहां तक कई प्रधानमंत्री भी मां धूमावती के दर्शन करने आ चुके हैं।

पीताम्बरा देवी की मूर्ति के हाथों में मुदगर, पाश, वज्र एवं शत्रुजिव्हा है। यह शत्रुओं की जीभ को कीलित कर देती हैं। मुकदमे आदि में इनका अनुष्ठान सफलता प्राप्त करने वाला माना जाता है। इनकी आराधना करने से साधक को विजय प्राप्त होती है। शुत्र पूरी तरह पराजित हो जाते हैं। यहां के पंडित तो यहां तक कहते हैं कि, जो राज्य आतंकवाद व नक्सलवाद से प्रभावित हैं, वह माँ पीताम्बरा की साधना व अनुष्ठान कराएँ, तो उन्हें इस समस्या से निजात मिल सकती है।
धूमावती मन्दिर
पीताम्बरा पीठ के प्रांगण में ही माँ भगवती धूमावती देवी का देश का एक मात्र मन्दिर है। ऐसा कहा जाता है कि मन्दिर परिसर में माँ धूमावती की स्थापना न करने के लिए अनेक विद्वानों ने स्वामीजी महाराज को मना किया था। तब स्वामी जी ने कहा कि- “माँ का भयंकर रूप तो दुष्टों के लिए है, भक्तों के प्रति ये अति दयालु हैं।” समूचे विश्व में धूमावती माता का यह एक मात्र मन्दिर है। जब माँ पीताम्बरा पीठ में माँ धूमावती की स्थापना हुई थी, उसी दिन स्वामी महाराज ने अपने ब्रह्मलीन होने की तैयारी शुरू कर दी थी। ठीक एक वर्ष बाद माँ धूमावती जयन्ती के दिन स्वामी महाराज ब्रह्मलीन हो गए। माँ धूमावती की आरती सुबह-शाम होती है, लेकिन भक्तों के लिए धूमावती का मन्दिर शनिवार को सुबह-शाम 2 घंटे के लिए खुलता है। माँ धूमावती को नमकीन पकवान, जैसे- मंगोडे, कचौड़ी व समोसे आदि का भोग लगाया जाता है।

IMG 20210719 WA0002

ऐतिहासिक सत्य
माँ पीताम्बरा बगलामुखी का स्वरूप रक्षात्मक है। पीताम्बरा पीठ मन्दिर के साथ एक ऐतिहासिक सत्य भी जुड़ा हुआ है। सन् 1962 में चीन ने भारत पर हमला कर दिया था। भारत के मित्र देशों रूस तथा मिस्र ने भी सहयोग देने से मना कर दिया था। स्वामी महाराज ने राष्ट्रहित में एक यज्ञ करने की बात कही। यज्ञ में सिद्ध पंडितों, तांत्रिको के द्वारा स्वामीजी महाराज के दिशा निर्देश से यज्ञ आरंभ किया गया नौंवे दिन जब यज्ञ का समापन होने वाला था तथा पूर्णाहुति डाली जा रही थी, उसी समय चीन ने युद्ध बंदी की घोषणा कर दी।मन्दिर प्रांगण में वह यज्ञशाला आज भी बनी हुई है।
मंदिर एवं मां धूमावती और बगलामुखी के बारेमें विस्तृत जानकारी गूगल और अन्य माध्यमों से इंटरनेट से प्राप्त की जा सकती है।

By Mukesh Seth

Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *