★मुकेश सेठ★
★मुम्बई★
{यूपी सीएम के साथ महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे,उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस, गोरखपुर सांसद रविकिशन समेत अन्य लोग भी रहे मौजूद}
♂÷उत्तर प्रदेश को 01 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था वाले प्रदेश बनाने के प्रयास में लगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपनी टीम के साथ दो दिवसीय दौरे पर देश की आर्थिक राजधानी मानी जाने वाली नगरी मुम्बई पहुँचे हुए हैं।
आज दिन में उन्होंने महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से सद्भावना भेंट की और दोनों प्रदेशों के विकास के तमाम मुद्दों पर चर्चा भी की।
यूपी के मुख्यमंत्री के साथ उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्यपाल राम नाईक,महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे,उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस, गोरखपुर के सांसद रविकिशन शुक्ला समेत अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।




