★मुकेश सेठ★
★मुम्बई★
{गृहमंत्री अमित शाह ने कहा उनके निधन से हुई अपूरणीय क्षति,मुख्यमंत्री योगी ने आवास पर जाकर किये अंतिम दर्शन,एक्स सीएम अखिलेश यादव ने भी जताया दुःख}
[महाराष्ट्र के पूर्व गृहराज्य मंत्री कृपाशंकर सिंह,MLC विद्यासागर सोनकर व मीडिया पैनलिस्ट ओमप्रकाश सिंह ने भी प्रकट किया गहरा शोक]
♂÷पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल व उत्तर प्रदेश विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और उच्च न्यायालय इलाहाबाद के विद्वान अधिवक्ताओं में शुमार रहे केशरीनाथ त्रिपाठी का आज दिन में निधन हो गया।
उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गहरा शोक प्रकट करते हुए अपनी संवेदना परिजनों के प्रति प्रकट करते हुए कहा कि उनके निधन की ख़बर सुनकर दुःख हुआ,उनके योगदान को सदा याद किया जायेगा।
,गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल व बीजेपी के वरिष्ठ नेता केशरीनाथ त्रिपाठी जी के निधन से गहरी क्षति हुई है।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनके निधन पर कहा कि वह पार्टी के वरिष्ठ नेता रहें जो कि जनसंघ के जमाने से पार्टी के प्रति समर्पित रहे,उनके जाने से पार्टी को अपूर्णीय क्षति हुई है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिवंगत पूर्व राज्यपाल के आवास पर जाकर उन्हें पुष्प अर्पित कर अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ ही शोक संतप्त परिजनों को ढांढस बंधाया।
उधर उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष/विधायक अखिलेश यादव ने भी पूर्व राज्यपाल के दिवंगत होने पर पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उनके निधन से अपूरणीय क्षति हुई है।
महाराष्ट्र के पूर्व गृहराज्य मंत्री व प्रदेश उपाध्यक्ष कृपाशंकर सिंह ने पूर्व राज्यपाल के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने आजीवन सिद्धान्त व आदर्शवादी राजनीतिक सफ़र को तय कर उच्च पदों को प्राप्त किया था।
पूर्व सांसद व विधान परिषद सदस्य विद्यासागर सोनकर ने अपने शोक संदेश में कहा कि उनका जाना पार्टी के लिए क्षति है,उन्होंने हमेशा मूल्यों और नैतिकतावादी राजनीति व आचरण प्रस्तुत किया था।
उत्तर प्रदेश बीजेपी के मीडिया पैनलिस्ट ओमप्रकाश सिंह ने भी पूर्व राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी के निधन पर दुःख व्यक्त करते हुए कि राजनीतिक क्षेत्र में उनके जैसा सौम्य व मृदुभाषी राजनेता कम ही देखे जा सकते हैं।




