★मुकेश सेठ★
★मुम्बई★
9 प्रवक्ता व 31 पैनलिस्ट में 28 पुरुषों व 12 महिलाओं को दी गयी असरदार तरीके से पार्टी का पक्ष रखने की जिम्मेदारी
प्रदेश मीडिया प्रभारी नवनाथ तो मुख्य प्रवक्ता बनाये गए केशव उपाध्ये
♂÷महाराष्ट्र भारतीय जनता पार्टी पब्लिक प्लेटफॉर्म पर अपनी रीति-नीति व सन्देश को धारदार व असरदार तरीके से पहुँचाने के लिए अपने प्रवक्ताओं व पैनलिस्टो की सूची जारी की है।
जारी सूची में बीजेपी ने 12 महिलाओं को भी प्रवक्ता व पैनलिस्ट सदस्य बनाकर आधी आबादी की आवाज़ को मज़बूती देने की कोशिश करती दिखी है जबकि 28 पुरुषों को प्रवक्ता व पैनलिस्ट सदस्य बनाया गया है।
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष व विधायक चन्द्रशेखर बावनकुले ने प्रदेश माध्यम प्रमुख नवनाथ,मुख्य प्रवक्ता केशव उपाध्ये और विश्वास पाठक व अजित चव्हाण को सह प्रवक्ता पद की जिम्मेदारी दी है।
इसके अलावा 9 प्रवक्ता व 31 पैनलिस्ट सदस्य भी बनाये गए हैं।
जिसमें विधायक राम शिन्दे, विधायक रामकदम,विधायक अमित साटम, भालचंद्र शिरसाट,शिवराय कुलकर्णी, श्रीमती श्वेता शालिनी, गणेश खनकर, एडवोकेट राजीव पाण्डे व प्रेरणा होनेराव को प्रवक्ता पद की जिम्मेदारी पार्टी ने दी है।
जबकि 31 पैनलिस्ट सदस्यों में सांसद डॉ. अनिल बोंडे,विधायक निरंजन डावखरे,विधायक प्रवीण प्रभाकर डटके,विधायक सिद्धार्थ शिरोले,विधायक श्वेता महाले,गणेश हाके,अवधूत वाघ, राम कुलकर्णी, प्रवीण घुगे,धर्मपाल मेश्राम, लक्ष्मण सावजी,मिलिन्द शरद कानडे, विनोद वाघ,आसिफ़ भामला, मकरंद नार्वेकर, प्रदीप पेशकार, श्रीमती दीपाली मोकाशी, विनायक आम्बेकर, शिवानी दाणी,एडवोकेट आरती साठे, प्रोफेसर आरती पुगांवकर,नितिन सुरेश दिनकर, श्रीमती प्रीति गांधी, श्रीमती राणी द्विवेदी-निघोट,श्रीमती श्वेता पारुलकर,राम बुधवन्त, अली दारूवाला, चन्दन गोस्वामी, आशीष चंदारमा, श्रीमती देवयानी खानखोजे व श्रीमती मृणाल पेंडसे शामिल किए गए हैं।
उक्त जानकारी विज्ञप्ति के माध्यम से कार्यालय सचिव मुकुंद कुलकर्णी ने दी है।




