★मुकेश सेठ★
★मुम्बई★
संस्कार भारती जौनपुर द्वारा हिन्दी भवन में”स्वतंत्रता आंदोलन में जौनपुर की सहभागिता”विषयक गोष्ठी का किया आयोजन
♂÷संस्कार भारती जौनपुर द्वारा हिंदी भवन सभागार में बृहस्पतिवार को गणतंत्र दिवस एवं बसंत पंचमी के उपलक्ष में “स्वतंत्रता आंदोलन में जौनपुर की सहभागिता” विषयक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने आजादी के रणबांकुरों के संस्मरण साझा किए। आजादी के अमृत महोत्सव काल में आयोजित इस कार्यक्रम में आजादी के तराने भी गाए गए। वहीं दूसरी तरफ गुरैनी प्राथमिक स्कूल की छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की भावपूर्ण प्रस्तुति की गई ।
वीर सेनानियों के बलिदानों की गाथा सुनाते हुए पूर्व प्रमुख सुरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा इस आजादी को अक्षुण्ण बनाए रखना हम सबकी जिम्मेदारी है ।आजादी के तराने भी गाये गए। इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के उत्तराधिकारीयों को सम्मानित किया गया । गौरव पूर्ण सम्मान संस्कार भारती के कोषाध्यक्ष राजकमल जी एवं श्रीमती सरोज श्रीवास्तव द्वारा स्मृति चिन्ह एवं अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर संस्कार भारती के कोषाध्यक्ष राजकमल जी,श्रीमती सरोज श्रीवास्तव, डॉक्टर क्षितिज शर्मा ,सह विभाग प्रचारक जौनपुर ओम प्रकाश जी डॉ. वंदना सरकार, शिक्षक सुजीत श्रीवास्तव, डॉ विमला सिंह, कलाविद श्री रविकांत जायसवाल , श्री लोकेश गुप्ता ,श्री ब्रह्मेश शुक्ला ,शिक्षिका ज्योति श्रीवास्तव सहित अन्य मौजूद रहे।




