★मुकेश सेठ★
★मुम्बई★
गोरखपुर सांसद व फ़िल्म अभिनेता रविकिशन के भाई रामकिशन के असामयिक निधन पर बीजेपी नेता ओमप्रकाश सिंह ने प्रकट किया गहरा शोक

♂÷गोरखपुर लोकसभा के लोकसभा क्षेत्र से बीजेपी सांसद व प्रसिद्ध फ़िल्म अभिनेता रविकिशन के बड़े भाई रामकिशन शुक्ला का आज मुम्बई में हृदयगति रुकने से नानावती हॉस्पिटल में निधन हो गया।
इस दुःखद ख़बर को सुनकर सांसद रविकिशन के शुभचिंतकों,समर्थकों में शोक व्याप्त हो गया है।
महाराष्ट्र के पूर्व गृहराज्यमंत्री व बीजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष कृपाशंकर सिंह ने रामकिशन शुक्ला के असामयिक निधन पर से सांसद रविकिशन शुक्ला से बात कर उनसे शोक जताते हुए ढाँढस बंधाया।उन्होंने कहा कि उनके निधन से वह मर्माहत हैं और परमपिता से प्रार्थना है कि उनकी आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें।
उत्तरप्रदेश बीजेपी के मीडिया पैनलिस्ट ओमप्रकाश सिंह ने भी शोक जताते हुए कहा कि सांसद के बड़े भाई के निधन की ख़बर सुनकर बेहद दुःख पहुँचा है, ईश्वर उनको व परिजनों को दुःख सहन करने की क्षमता प्रदान करे।




