★मुकेश सेठ★
★मुम्बई★
गोरखपुर सांसद व फ़िल्म अभिनेता के बड़े भाई रामकिशन के निधन पर पूर्व राज्यमंत्री व बीजेपी के प्रदेशाउपाध्यक्ष अमरजीत मिश्र ने जताया शोक
♂÷गोरखपुर लोकसभा क्षेत्र से बीजेपी सांसद व प्रसिद्ध फ़िल्म अभिनेता रविकिशन के बड़े भाई रामकिशन शुक्ला का आज हृदय गति रुकने से मुंबई के नानावती हॉस्पिटल में निधन रविवार को हो गया।
इस दुःखद ख़बर को सुनकर सांसद रविकिशन के शुभचिंतकों,समर्थकों में शोक व्याप्त हो गया है।
मुंबई भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व राज्यमंत्री अमरजीत मिश्र ने इस खबर पर दुःख जताया और अपने कार्यकर्ताओं के साथ सीधे नानावटी अस्पताल पहुँचे। शव को अस्पताल से पवन हंस स्थित शमशान गृह में अंतिम क्रिया के लिए शाम सात बजे ले जाया जाएगा।
श्री मिश्र ने कहा कि अपने परिवार से बेहद प्यार करनेवाले रवि किशन को अपने भाई के असमय निधन से गहरा धक्का लगा है। ईश्वर शुक्ला परिवार को यह दुःख सहन करने की क्षमता प्रदान करे।




