श्रीहित उत्सव चेरिटेबल ट्रस्ट के द्वारा धूमधाम से किया गया गया श्रीयमुना महारानी का चुनरी मनोरथ

(आलोक तिवारी)
(मथुरा)

वृन्दावन के केशीघाट क्षेत्र स्थित रसरानी महाआरती घाट पर श्रीहित उत्सव चेरिटेबल ट्रस्ट के द्वारा कार्तिक मास के उपलक्ष्य में श्रीयमुना महारानी का दिव्य व भव्य चुनरी मनोरथ श्रीप्रियावल्लभ कुंज के सेवायत आचार्य विष्णु मोहन नागार्च एवं प्रख्यात भागवताचार्य श्रीहित ललित वल्लभ नागार्च के पावन सानिध्य में श्रद्धा और धूमधाम के साथ संपन्न हुआ।

जिसके अंतर्गत कवर्धा दुर्ग, रायपुर, विलासपुर, अकोला, मुंबई आदि नगरों से पधारे समस्त भक्तों-श्रद्धालुओं ने वैदिक मंत्रोच्चार के मध्य श्रीयमुना महारानी का पूजन करके दीप दान किया गया।साथ ही लाल चुनरी से श्रीयमुना महारानी का मनोरथ किया।तत्पश्चात् धूनी आरती व महाआरती आदि के कार्यक्रम किए गए।साथ ही प्रख्यात भजन गायकों द्वारा यमुना महारानी की महिमा से ओतप्रोत भजनों का गायन किया गया।इससे पूर्व गाजे-बाजे के मध्य भव्य शोभायात्रा निकाली गई।जो कि वंशी अली की कुंज शाहजहांपुर मंदिर, प्रताप बाजार, अनाज मंडी, श्रीप्रियावल्लभ कुंज का दक्षिण द्वार, बनखंडी महादेव, लोई बाजार, निधिवन, राधारमण मंदिर, गोपीनाथ बाजार होते यमुना तट-केशीघाट पर संपन्न हुई।
श्रीप्रियावल्लभ कुंज के सेवायत आचार्य विष्णु मोहन नागार्च ने कहा कि यमुना महारानी समस्त ब्रजवासियों की परमाराध्य हैं।उनकी महिमा वेदों व पुराणों में भी कहीं गई है।गर्ग संहिता के अनुसार श्री यमुना महारानी गोलोक से ही आयी हैं और गोलोक ही पहुंचती हैं। इन्होंने सदियों और सभ्यताओं के उत्थान-पतन देखे, लेकिन इनका प्रवाह कभी बाधित नहीं हुआ।यमुना महारानी ने अपने पिता सूर्यदेव और भ्राता शनिदेव को भी ब्रज में ही बसाया है।जिनके दर्शनों के लिए यहां देश-विदेश के श्रृद्धालु ब्रज में आते हैं।

श्रीहित उत्सव चेरिटेबल ट्रस्ट के संस्थापकाध्यक्ष व प्रख्यात भागवताचार्य श्रीहित ललित वल्लभ नागार्च ने कहा कि यमुना महारानी सप्त नदियों में से एक हैं।ये अत्यंत चमत्कारी व पुण्यदाई हैं। इनकी पूजा व आराधना करने से व्यक्ति को मनवांछित फल की प्राप्ति होती है।प्राचीन काल के वेदव्यास, सौभर ऋषि, गर्गाचार्य,पाराशर, अत्रि, दुर्वासा आदि की विद्या का विकास भी यमुना महारानी की धारा के संस्पर्श से ही हुआ है।

इस अवसर पर मुख्य यजमान निर्मल कुमार, मोहित कुमार, रोहित कुमार, विनीत कुमार माहेश्वरी, कवर्धा (छत्तीसगढ़), वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. गोपाल चतुर्वेदी, आचार्य रसिक वल्लभ नागार्च, तरुण मिश्रा, भरत शर्मा, डॉ. राधाकांत शर्मा, हितवल्लभ नागार्च आदि के अलावा विभिन्न क्षेत्रों के तमाम गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Hot this week

मुख्यमंत्री तक पहुंचाएंगे बात-संजय शर्मा

(गणपत दैय्या)(जैसलमेर) IFWJ के जैसलमेर अध्यक्ष ने वन पर्यावरण एवं...

राष्ट्र निर्माण में राजीव गांधी की महती भूमिका

लेखक जयतिलक आज देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी...

वैश्विक संकट और ऊर्जा युद्ध के बीच आत्मनिर्भरता की राह पर भारत!

लेखक-ओपी पाल समंदर में महा-सर्वे और जमीन पर कोयले के...

विभाग आवंटन में योगी ने टीम गुजरात को दिया कड़ा संदेश- दबदबा था, दबदबा है, दबदबा रहेगा!

लेखक:मनोज श्रीवास्तव मंत्रिमंडल विस्तार देकर तो योगी ने यही संदेश...

पीएम मोदी को नॉर्वे का सर्वोच्च सम्मान मिलना राष्ट्र के लिए गर्व का विषय:डॉ मोहन यादव

(दीपक निखारे)(भोपाल) पीएम को "ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नार्वेजियन...

Topics

भारत-यूएईः व्यापारिक साझेदारी की ऊंची उड़ान

लेखक-अरविंद जयतिलक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यूएई की यात्रा ने...

पूर्वांचल और महाराष्ट्र के बीच है सदियों पुराना नाता: देवेंद्र फडणवीस

(मुकेश सेठ)(मुम्बई) मुख्यमंत्री ने मुम्बई विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में...

चौरासी माल’ से ‘तराई’ तक की रोचक कथा

लेखक: प्रयाग पाण्डे 'नाम' की महिमा निराली है। 'नाम' को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img