(हसीब सिद्दीकी)
(लखनऊ)
बहराइच श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को नानपारा रोड स्थित ब्लिस रिजॉर्ट में आयोजित की गई।
जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित की गई इस बैठक में अध्यक्ष की सहमति एवं राष्ट्रीय पार्षद विपिन अग्रवाल के नरेतृत्व में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमे नितिन बंसल को सर्वसम्मति से महामंत्री चुना गया।
श्रमजीवी पत्रकार यूनियन को बहराइच जिले एवं जिले की तहसीलों में गति प्रदान करने के उद्देश्य से मनीष मल्होत्रा, सतीश श्रीवास्तव,हेमन्त मिश्रा,बच्चे भारती, अजय त्रिपाठी, एसएमएस जैदी,सैयद कल्बे अब्बास, जी को मुख्य संरक्षक चुना गया।
वरिष्ठ उपाध्यक्ष के पद पर संतोष श्रीवास्तव, अभिषेक शर्मा,शारिक रईस, कमाल नजीब,अजीम मिर्जा,फहीम किदवई, रामगोपाल गुप्ता,रमेश गुप्ता,परवेज रिजवी,अतहर मेहंदी,व नदीम सिद्दीकी को चुना गया।
वहीं उपाध्यक्ष के पद पर रमेश गुप्ता,प्रवीन श्रीवास्तव,महेश अग्रवाल,एम रशीद साहब,अभिलाष श्रीवास्तव,
अशोक उपाध्याय,मोहम्मद कासिफ,मुस्ताक खान,मनीष श्रीवास्तव को चुना गया।
संगठन में मंत्री पद के लिए दिवाकर पाण्डेय,सोनू हैदर,रोहिताश त्रिपाठी,ध्रुव शर्मा,राहुल यादव,अटल सिंह,जितेंद्र दीक्षित,विनोद शर्मा,कासिम मेहंदी,परमजीत सिंह,खालिद हुसैन,तारिक खान,जावेद सिद्दीकी को चुना गया।
बैठक में ताहिर हुसैन को यूनियन का आडिटर, रमन सोनी को कोषाध्यक्ष,और अटल सिंह को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी दी गयी।
यूनियन की इस बैठक में संगठन को मजबूत बनाने के लिए चर्चा की गई।




