IMG 20250825 WA0004

(मुकेश सेठ)
(मुम्बई)

मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस, प्रदेश अध्यक्ष रविन्द्र चव्हाण, चंद्रशेखर बावनकुले, मंगल प्रभात लोढ़ा, आशीष शेलार की मौजूदगी में की गई घोषणा

नए अध्यक्ष ने पार्टी नेतृत्व का आभार प्रकट करते हुए कहा मुम्बई में पार्टी के लक्ष्य को पूरा करने के लिए हैं प्रतिबद्ध

60 हज़ार करोड़ से अधिक बजट वाली देश की सबसे धनी बृहन्मुंबई महानगर पालिका के आगामी चुनाव से पूर्व सत्ताधारी दल भारतीय जनता पार्टी ने मुम्बई अध्यक्ष पद पर अंधेरी पश्चिम से विधायक अमित साटम को बिठाकर चुनाव मैदानी में कूदने का शंखनाद कर दिया है।

आज महाराष्ट्र बीजेपी प्रदेश कार्यालय पर मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस,प्रदेश अध्यक्ष रविन्द्र चव्हाण, कैबिनेट मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले, निवर्तमान मुम्बई अध्यक्ष व कैबिनेट मंत्री आशीष शेलार आदि दिग्गज़ नेताओं कि मौजूदगी में विधायक अमित साटम को मुम्बई अध्यक्ष पद की बागडोर सौंपी गई।

मुम्बई अध्यक्ष पद पर सराहनीय कार्य करने वाले कैबिनेट मंत्री आशीष शेलार के स्थान पर लाए गए नए अध्यक्ष अमित साटम ने इसे अवसर पर कहा कि वह मुंबई के लिए पार्टी के लक्ष्य को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

IMG 20250825 WA0005 1024x725

मुम्बई अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी , गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र चव्हाण द्वारा उन पर विश्वास जताने और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपने के लिए आभार प्रकट किया।

अपनी प्राथमिकताओं के बारे में बात करते हुए अध्यक्ष ने कहा कि इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स, परिवहन व्यवस्था और आवास के साथ-साथ, मुंबई की पहचान को बदलने के बढ़ते प्रयासों के बीच, मुंबईवासियों की सुरक्षा को भी उतनी ही प्राथमिकता दी जाएगी। मुंबईवासियों की सुरक्षा और संरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। मुंबई के विकास के साथ-साथ हमारा ध्यान नागरिकों के कल्याण और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने पर रहेगा। हम बीएमसी में महायुति का झंडा फहराने और महायुति का महापौर बैठाने के लिए पूरी मेहनत से काम करेंगे।

साटम ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में 2014 से इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स को एक नई ऊंचाई तक ले गया है। इनमें कोस्टल रोड, अटल सेतु, मेट्रो प्रोजेक्ट्स, नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, सीसीटीवी निगरानी, और 2011 तक झोपड़पट्टीवासियों को घर देने का लक्ष्य, साथ ही निम्न और मध्यम आय वर्ग के लिए घरों की उपलब्धता सुनिश्चित करने वाले आवास सुधार शामिल हैं। उन्होंने कहा कि मुंबई समग्र विकास की दिशा में है और देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में परिवर्तन की राह पर है, और हम उस कार्य को आगे ले जाने का कार्य करेंगे।

1997 से 2022 तक बीएमसी में हुए मुम्बई अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा, बृहन्मुंबई महानगर पालिका को भ्रष्टाचार से मुक्त करने और नागरिक प्रशासन में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए हरसंभव प्रयास करेगी। उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के दृष्टिकोण और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में विकासोन्मुख और भ्रष्टाचारमुक्त प्रशासन के लिए भाजपा कार्यकर्ता प्रत्येक मुंबईवासी के दरवाजे पर जाकर उनका आशीर्वाद लेंगे।

By Mukesh Seth

Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *