विमान दुर्घटना में उपमुख्यमंत्री अजित पवार समेत 5 कि मौत

विमान दुर्घटना में उपमुख्यमंत्री अजित पवार समेत 5 कि मौत

(मुकेश सेठ)
(मुम्बई)

प्राइवेट प्लेन के बारामती में रनवे पर उतरने के दौरान हुए हादसे में हवाई जहाज के हुए टुकड़े, घड़ी जूते और कपड़े से अजित पवार के शव की हुई शिनाख्त

लगातार 6 बार से उपमुख्यमंत्री रहे दादा के निधन पर राज्य में तीन दिन के राजकीय शोक की घोषणा मुख्यमंत्री ने की

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, नेता विपक्ष राहुल गांधी, राज्यसभा में नेता विपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, गृहमंत्री अमित शाह सहित राजनेताओं ने व्यक्त किया शोक

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, उमर अब्दुल्ला, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव, अखिलेश यादव, पूर्व मंत्री नितिन राउत ने गहरा दुःख जताते हुए साजिश की शंका व्यक्त करते हुए उच्च स्तरीय जांच की मांग की

उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू ने हादसों कि जांच के दिए आदेश घटना स्थल पर दिल्ली से पहुंची इन्वेस्टिगेशन टीम

कल दिन में 11 बजे होगा अंतिम संस्कार शामिल होंगे प्रधानमंत्री मोदी, राज्यपाल देवव्रत आचार्य,गृहमंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन समेत कई मुख्यमंत्री व राजनेता

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री व राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष अजित पवार का निधन आज सुबह विमान दुर्घटना में होने की वजह से महाराष्ट्र में शोक की लहर व्याप्त हो गई।
22 जुलाई वर्ष 1959 को पैदा हुए अजित पवार सांसद और फ़िर लगातार विधायक चुने जाते रहे।
अपने समर्थकों और सियासी जगत में “दादा” के उपनाम से प्रसिद्ध अजित पवार कांग्रेस एनसीपी गठबन्धन, शिवसेना एनसीपी कांग्रेस गठबन्धन फिर बीजेपी शिंदे की शिवसेना और अपनी एनसीपी पार्टी के गठबन्धन वाली देवेन्द्र फडणवीस सरकार में राज्य लगातार 6 बार से उपमुख्यमंत्री की कुर्सी सम्भाल रहे अजित पवार की मौत पर सरकार ने राज्य में तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया है।
उधर अजित पवार के निधन पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, राज्यसभा में नेता विपक्ष व कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे,प्रियंका गांधी, मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी,जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला,पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, मनसे प्रमुख राज ठाकरे, भारत रत्न सचिन तेंदुलकर समेत तमाम राजनेताओं ने गहरा शोक प्रकट किया है।

112059

जबकि इस हादसे पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव, पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, सपा के पूर्व सांसद एसटी हसन, महाराष्ट्र कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री नितिन राउत ने गहरा दुःख जताते हुए इसकी उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की है।
उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू ने विमान दुर्घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं और मौके पर इन्वेस्टिगेशन टीम पहुंच कर गहनता से जांच शुरू कर दी है।
उधर घटना की सूचना मिलते ही अजित पवार की पत्नी व राज्यसभा सांसद सुनेत्रा पवार उनके दोनों बेटे और उनकी चचेरी बहन सांसद सुप्रिया सुले दिल्ली से बारामती के लिए हवाई यात्रा कर बारामती पहुंच चुके हैं तो मुम्बई से शरद पवार अपनी पत्नी के साथ बारामती पहुंच गए हैं।
मालुम हो कि इस समय महाराष्ट्र में पंचायत चुनाव होने वाले हैं इसी सिलसिले में पार्टी अध्यक्ष व उपमुख्यमंत्री अजित पवार आज सुबह 8 बजकर 10 बजे निजी विमान आठ सीट वाले लियरजेट 45 से मुम्बई से बारामती के लिए हवाई यात्रा पर निकले।
बताया जाता है कि 8 बजकर 45 मिनट पर बारामती हवाई अड्डे पर लैंडिंग के वक्त रडार से सम्पर्क टूट जाने की वजह से विमान रनवे से पहले ही फिसल कर टुकड़े टुकड़े हो गया और उसमे सवार उपमुख्यमंत्री अजित पवार समेत पाँच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के पश्चात DGCA और बारामती के पुलिस अधीक्षक संदीप सिंह ने उपमुख्यमंत्री अजित पवार सहित विमान दुर्घटना में पांच लोगों की मौके पर मौत होने की पुष्टि की है।
चार अन्य लोगों में पायलट सुमित कमल, को पायलट सांभवी पाठक, अटेंडेंट पिंकी माली और उपमुख्यमंत्री के PSO विदीप जाधव हैं।
सुबह हुए इस दर्दनाक हादसे से लोग हतप्रभ रह गए, घटना की सूचना मिलते ही मौके पर बारामती प्रशासन पहुंच कर राहत कार्य में जुट गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विमान उतरने के दौरान ही तेज़ धमाके होने के साथ ही भयंकर आग लग गई और वह गिरकर टुकड़े टुकड़े हो गया।
सूचना पर पहुंचे फायर ब्रिगेड ने क्षत विक्षत शवों को बरामद किया, अजित पवार के शव की पहचान उनकी घड़ी और जूते की वजह से की गई।

IMG 20260128 WA0006 1024x742

शवों को बारामती अस्पताल में रखा गया है और अस्पताल के बाहर हजारों समर्थक, पार्टी कार्यकर्ता अजित पवार अमर रहे के नारे लगाते देखे गए।
उपमुख्यमंत्री अजित पवार के पार्थिव शरीर के दर्शन के लिए आज रात 10 बजे तक फिर कल सुबह 9 बजे तक विद्या प्रतिष्ठान में रखा गया है और दिन में 11 बजे पूर्ण राजकीय सम्मान के साथ उनका अन्तिम संस्कार किया जाएगा।
इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,गृहमंत्री अमित शाह, कई मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष नितिन नबीन समेत तमाम पक्ष, विपक्ष के दिग्गज़ नेताओं के साथ तमाम विशिष्टजन मौजूद रहेंगे।
राज्यपाल देवव्रत आचार्य,मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे समेत सरकार के कई कैबिनेट मंत्री, नेता बारामती पहुंच कर शरद पवार,दिवंगत अजित पवार के परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना प्रकट किए।
इधर मुम्बई में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी, भारतीय जनता पार्टी व शिवसेना के कार्यालय में उपमुख्यमंत्री अजित पवार के चित्र पर फूल माला अर्पण कर श्रद्धांजलि दी गई है।
जनता में लोकप्रिय, कड़क मिज़ाज वाले अजित पवार कुशल प्रशासनिक क्षमता वाले राजनेता के रूप में जाने जाते रहे हैं जिसके चलते उनका उपनाम ही दादा पड़ गया था।
कुल मिलाकर महाराष्ट्र की राजनीति में अजित पवार ऐसे इकलौते राजनेता के रूप में याद किए जाते रहेंगे कि जो लगातार 6 बार उपमुख्यमंत्री पद पर शोभायमान रहे चाहे मुख्यमंत्री कांग्रेस, बीजेपी, शिवसेना या फिर शिवसेना से टूटकर शिवसेना प्रमुख बने एकनाथ शिंदे मुख्यमंत्री रहे हो।

Mukesh Seth

Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *