विमान हादसे में उपमुख्यमंत्री अजित पवार के साथ जौनपुर की पिंकी माली ने भी गवांई जान

विमान हादसे में उपमुख्यमंत्री अजित पवार के साथ जौनपुर की पिंकी माली ने भी गवांई जान

(मुकेश सेठ)
(मुम्बई)

जौनपुर मे पैदा हुई पिंकी माली की शादी बस्ती जिला निवासी इंजीनियर के साथ हुई है और मुंबई के प्रभा देवी में रहता है परिवार

महाराष्ट्र के पुणे जिले के बारामती में हुए विमान हादसे में उप मुख्यमंत्री अजित पवार के साथ उत्तर प्रदेश के जौनपुर की बिटिया ने भी प्राण गंवा दिया है। विमान में सवार सभी पांच इस हादसे में नहीं बच पाए है।
मालूम हो कि आज सुबह यह दुर्घटना तब हुई जब उपमुख्यमंत्री व एनसीपी अध्यक्ष अजित पवार और अन्य लोगों को ले जा रहा निजी विमान बारामती में रनवे के पास क्रैश लैंड हो गया। हादसे में जान गंवाने वालों में उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में पैदा हुई पिंकी माली भी शामिल हैं।
फ्लाइट अटेंडेंट पिंकी माली जौनपुर जिले के चन्दवक थाना अन्तर्गत भैंसा गांव की रहने वाली थी।
पिंकी की शादी बस्ती जिला निवासी इंजीनियर से हुई है और परिवार के सभी लोग मुंबई के प्रभा देवी में रहते हैं।
बारामती विमान हादसे में उपमुख्यमंत्री अजित पवार के अलावा पायलट सुमित , पायलट सांभवी पाठक,अटेंडेंट पिंकी माली और निजी सुरक्षा अधिकारी विदिप जाधव समेत सभी पांच की मौत हो गई है।

Mukesh Seth

Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *