(मुकेश सेठ)
(मुम्बई)
शहीद खुदीराम बोस की पुण्यतिथि पर सीटू ने अन्याय शोषण के खिलाफ संघर्ष जारी रखने का लिया संकल्प
सीटू, गौतम बुद्ध नगर की ओर से भारत के सबसे युवा क्रांतिकारी, मात्र 19 वर्ष की आयु में देश की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीद खुदीराम बोस जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी गई।
इस अवसर पर सीटू सचिव गंगेश्वर दत्त शर्मा ने कहा कि शहीद खुदीराम बोस का बलिदान देश के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में लिखा है। उन्होंने अल्प आयु में ही ब्रिटिश हुकूमत को यह एहसास करा दिया था कि भारत का युवा गुलामी को स्वीकार नहीं करेगा।
उन्होंने कहा कि आज देश में मजदूर, किसान और मेहनतकश वर्ग पर बढ़ते शोषण और अन्याय के दौर में खुदीराम बोस जैसे शहीदों का संघर्ष हमें लड़ने की प्रेरणा देता है। सीटू उनके विचारों से प्रेरणा लेकर मजदूर विरोधी नीतियों, महंगाई, बेरोजगारी और शोषण के खिलाफ अपना संघर्ष और तेज करेगी।
सीटू गौतम बुद्ध नगर शहीद खुदीराम बोस जी को शत-शत नमन करती है और उनके अधूरे सपनों के भारत को बनाने का संकल्प दोहराती है।




