(राजीव पाठक) (जौनपुर)
समाजवादी पार्टी मजदूर सभा ने मजदूरों के हितों के लिए रखा रोडमैप, भाजपा सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों पर साधा निशाना

समाजवादी पार्टी जौनपुर एवं समाजवादी मजदूर सभा के संयुक्त तत्वावधान में मजदूरों, कामगारों एवं श्रमिकों के अधिकारों और सम्मान के लिए प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया।प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए समाजवादी मजदूर सभा के राष्ट्रीय संयोजक एवं पूर्व एमएलसी शशांक यादव, राष्ट्रीय सचिव एवं प्रभारी रामगोपाल पूरी तथा मजदूर सभा के प्रदेश अध्यक्ष धन्नीलाल श्रमिक ने मजदूरों के हितार्थ समाजवादी पार्टी का विस्तृत रोडमैप प्रस्तुत किया। नेताओं ने वर्तमान भाजपा सरकार की मजदूर विरोधी मानसिकता को उजागर करते हुए कहा कि सरकार की नीतियों से मजदूरों, कामगारों एवं गरीब परिवारों का जीवन लगातार कठिन होता जा रहा है।नेताओं ने कहा कि समाजवादी पार्टी मजदूरों के सम्मान, अधिकार, रोजगार एवं सामाजिक सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। समाजवादी सरकार बनने पर न्यूनतम वेतन का स्थायी निर्धारण, मजदूरों को रोजगार की गारंटी, संविदा एवं आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को नियमित करने की दिशा में ठोस पहल, मजदूरों के लिए राशन एवं आवास की व्यवस्था, स्वास्थ्य एवं सामाजिक सुरक्षा, मनरेगा में रोजगार की गारंटी तथा छोटे उद्योगों एवं कामगारों को आर्थिक सहायता जैसी योजनाओं को प्राथमिकता दी जाएगी।उन्होंने कहा कि मजदूर देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। उनके श्रम और योगदान के बिना राष्ट्र का विकास संभव नहीं है। समाजवादी पार्टी मजदूरों, किसानों, नौजवानों, महिलाओं एवं वंचित वर्गों को सम्मान और अधिकार दिलाने के लिए निरंतर संघर्ष करती रहेगी।प्रेस वार्ता में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे: जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य, जिला महासचिव आरिफ हबीब, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राजबहादुर यादव, पूर्व विधायक श्रीमती श्रद्धा यादव, प्रदेश सचिव सुशील दुबे, पूर्व प्रमुख श्रीमती जयंती यादव, प्रभानंद यादव, राजनाथ यादव, अनवारूल हक गुड्डू, लाल मोहम्मद राईनी, नाज़िम अली, जिला उपाध्यक्ष महेंद्र प्रताप यादव, डॉ. जितेंद्र यादव, इरशाद मंसूरी, राजेंद्र यादव टाइगर, अवधेश पटेल, जिला सचिव गुलाब यादव रीठी,अजय मौर्य, निजामुद्दीन अंसारी, जगदीश प्रसाद मौर्य गप्पू, डॉ. जंगबहादुर यादव, मजदूर सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आनंद पांडे, जिलाध्यक्ष मनोज शर्मा, महासचिव विशाल कन्नौजिया, रवि यादव, वीरेंद्र यादव सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।कार्यक्रम से पूर्व जनपद आगमन पर सभी राष्ट्रीय नेताओं का जिलाध्यक्ष श्री राकेश मौर्य एवं पार्टी पदाधिकारियों द्वारा बुके भेंटकर एवं माल्यार्पण कर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।प्रेस वार्ता के उपरांत राष्ट्रीय नेताओं द्वारा कार्यशाला आयोजित कर पदाधिकारियों से मजदूरों एवं कामगारों को समाजवादी मजदूर सभा से जोड़ने तथा उनके अधिकारों के लिए संघर्ष को व्यापक बनाने का आह्वान किया गया।इसके पश्चात जमालापुर, मड़ियाहूं विधानसभा क्षेत्र में मजदूर सभा के प्रदेश सचिव महेंद्र माली के कार्यालय का उद्घाटन किया गया। तत्पश्चात मजदूरों के हितार्थ पीडीए पंचायत आयोजित कर मजदूरों, कामगारों एवं आमजन से समाजवादी पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा से जुड़ने का आह्वान किया गया।कार्यक्रम का संचालन समाजवादी पार्टी जौनपुर के जिला महासचिव आरिफ हबीब ने किया।



