(के विश्वदेव राव) (लखनऊ)
IFWJ के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे स्व.डॉ के विक्रम राव को याद करते हुए पत्रकारों ने कहा कि राव साहब पत्रकार हितों के लिए सदैव रहे संघर्षरत

इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (IFWJ) का 76वां स्थापना दिवस आज 28 अक्टूबर को शहीदी पार्क, दिल्ली में मनाया गया।इस अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे स्वर्गीय डॉ. के. विक्रम राव जी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई और उन्हें याद किया गया। आज के दिन वरिष्ठ साथी स्वर्गीय डॉ. के. विक्रम राव जी को याद किया गया और उनकी कही हुई बातों से प्रेरणा लेते हुए शपथ ली गई कि संगठन को उनके बताए हुए मार्गदर्शन पर चलाया जाएगा और पत्रकार व गैर-पत्रकार साथियों के हितों की लड़ाई संगठन हमेशा एकजुट होकर लड़ता रहेगा।वक्ताओं ने कहा कि स्वर्गीय डॉ. राव जी ने जीवनभर पत्रकारों के हितों के लिए संघर्ष किया और उनका योगदान हमेशा याद रखा जाएगा। अंत में सभी ने “वरिष्ठ साथी स्वर्गीय डॉ. के. विक्रम राव अमर रहें” के जयघोष के साथ उन्हें नमन किया।इस मौके पर नेशनल फेडरेशन ऑफ न्यूज़पेपर इम्प्लाइज के साथी भी मौजूद रहे।



