(मुकेश शर्मा)
(ग्वालियर)
चंडीगढ़ में जेडीयू को मजबूत करने का करूंगा काम: मनोज शर्मा
जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देशानुसार चंडीगढ़ जदयू के प्रदेश अध्यक्ष मालविंदर सिंह ने मनोज शर्मा को कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष बनाया।
अपनी नियुक्ति पर पर सबसे पहले मनोज शर्मा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा, राष्ट्रीय सचिव संजय कुमार एवं चंडीगढ़ प्रदेश अध्यक्ष मालविंदर सिंह सहित जनता दल यूनाइटेड के वरिष्ठ नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए सभी को धन्यवाद दिया है। श्री शर्मा ने कहा कि चंडीगढ़ में जदयू को मजबूत करने का काम करूंगा इस मौके पर सभी साथियों और कार्यकर्ताओ ने मनोज शर्मा की नियुक्ति पर खुशी जाहिर करते मनोज शर्मा का स्वागत किया। शर्मा जनतादल यूनाइटेड से जुड़े मजदूर संगठन अखिल भारतीय मजदूर संगठित मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं।




