यू.पी. प्रेस क्लब व उत्तर प्रदेश साहित्य सभा द्वारा सृजन सम्मान व काव्य समारोह का आयोजन किया गया।
मुख्य अतिथि शाहजहाँपुर के डॉ इंदु अजनबी, हसीब सिद्दीकी, सर्वेश अस्थाना, विनोद शंकर शुक्ल ने प्रसिद्ध शायर तारिक़ कमर को उनकी उर्दू सेवा के लियेसृजन सम्मान व समाज सेवा में उत्कृष्ट कार्य हेतु कुसुम सिंह को सृजन प्रेरणा सम्मान से सम्मानित किया।
मुख्य अतिथि डॉ इंदु अजनबी ने –
मछेरे तो मछेरे हैं, है फितरत फांस लेने की,
मछलियाँ भी तो अक्सर जाल से दूरी नही रखतीं।
सुनाकर वर्तमान सामाजिक परिवेश की ओर इशारा किया।
डॉ बलवंत सिंह के संयोजन शीतल बाजपेयी के संचालन में रश्मि शरद की वाणी वंदना के साथ प्रारम्भ हुये कवि सम्मेलन में डॉ सुरभि सिंह, अरविंद झा, डॉ सुभाष गुरुदेव, राजीव वत्सल, योगी योगेश शुक्ला, रवि शंकर रवि, अमीर फैसल, प्रो जहाँ आरा, पूजा श्रीवास्तव, तमाचा लखनवी, उमा लखनवी, शकुंतला श्रीवास्तव, अनिता अरोड़ा, डॉ ममता पंकज, रविकांत पांडेय, मनीष शर्मा, अनुराग मिश्रा, सौरभ दीक्षित सार्थक, सुनील राव, डॉ सुभाष रशिया, राजेश राज, राम निवास यादव, विजय आलोक, संजय कुमार चौहान, प्रतिभा श्रीवास्तव, प्रमोद श्रीवास्तव, अच्युतानंद जैसवाल, मधु पाठक मांझी, संतोष मिश्रा, डॉ रश्मि सिन्हा व उत्तम शोला आदि ने किया.




