(मुकेश सेठ)(मुम्बई)
सुप्रसिद्ध उद्योगपति गौतम अडानी ने बतौर मुख्य अतिथि कहा कि मुंबई पुस्तक महोत्सव में विद्यार्थियों की बड़ी संख्या देखकर हुई खुशी
मुख्य अतिथि को मुख्य आयोजक अमित साटम, संयोजक आचार्य पवन त्रिपाठी, मोहित कांबोज भारतीय आदि ने स्मृति चिन्ह देकर किया स्वागत
पुस्तक महोत्सव का प्रमुख उद्देश्य है मुंबईकरों में पढ़ने की प्रवृत्ति को बढ़ावा देना कहा ट्रस्ट के निदेशक युवराज मालिक ने
पिछले डेढ़ दशक में पत्रकारिता अधिक प्रभावशाली और व्यापक हुई है कहा बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेम शुक्ला ने
‘पुस्तक महोत्सव एक अनूठी पहल है यहां आकर विद्यार्थियों की बड़ी संख्या देखकर मुझे बहुत खुशी हुई।उक्त बातें देश के सुप्रसिद्ध उद्योगपति गौतम अडानी ने नेशनल बुक ट्रस्ट की ओर से आयोजित मुम्बई पुस्तक महोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि कही।उन्होंने आगे कहा कि यहां पुस्तकों का विशाल भंडार है बच्चे, विद्यार्थी और हर नागरिक इन पुस्तकों से सीख लेकर राष्ट्र निर्माण में अपना सकारात्मक योगदान दें।’ इसके पूर्व मुख्य अतिथि का स्वागत मुम्बई पुस्तक महोत्सव के मुख्य आयोजक विधायक व मुम्बई बीजेपी अध्यक्ष अमित साटम, संयोजक सिद्धिविनायक मंदिर के कोषाध्यक्ष व मुम्बई बीजेपी के महामंत्री आचार्य पवन त्रिपाठी, प्रायोजक एस्पेक्ट ग्रुप के सीईओ मोहित कांबोज भारतीय सहित अन्य लोगों ने स्मृति चिन्ह देकर किया।इस अवसर पर ट्रस्ट के अध्यक्ष प्रो. मिलिंद मराठे, आरएसएस के वरिष्ठ प्रचारक सुनील देशपांडे, संजीव जायसवाल और महेंद्र कल्याण मंच पर उपस्थित रहे। ट्रस्ट के निदेशक युवराज मलिक ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए कहा कि मुंबई पुस्तक महोत्सव का प्रमुख उद्देश्य मुंबईकरों में पढ़ने की संस्कृति को बढ़ावा देना है।एक विशेष सत्र में ‘जर्नलिज्म : वॉयस ऑफ द पीपल’ विषय पर भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेम शुक्ला से मीडिया प्रोफेशनल देवता पाटिल ने बातचीत की।शुक्ला ने कहा कि पिछले डेढ़ दशक में पत्रकारिता अधिक प्रभावशाली और व्यापक हुई है। इसके आयामों का विस्तार हुआ है और समय के साथ यह समाज के लिए अधिक बोधपरक बनी है। भारतीय और वैश्विक स्तर पर कई महत्वपूर्ण निर्णयों को प्रभावित करने में भी पत्रकारिता ने प्रमुख भूमिका निभाई है।







