★मुकेश सेठ★
★मुम्बई★
नेता विपक्ष वडेटीवार को नही देना चाहिए गैरजिम्मेदाराना बयान अगर उनके पास कोई जानकारी है तो जाँच एजेंसी को दें कहा प्रदेश अध्यक्ष ने
प्रदेश अध्यक्ष चन्द्रशेखर बावनकुले ने लोकसभा क्षेत्र चंद्रपुर से शुरू की जनसम्पर्क यात्रा,प्रमुख लोगों से मुलाकात कर मोदी सरकार की गिनाई उपलब्धियां
♂÷आगामी वर्ष 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी अपने कार्यकताओं में जोश-ओ-खरोश भरने के साथ कील काँटे दुरुस्त करने निकल पड़ी है।
इसके तहत प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले रविवार से लोकसभा क्षेत्र चंद्रपुर क्षेत्र में व्यापक जनसम्पर्क कर प्रमुख लोंगो से मिलकर मोदी सरकार की 9 साल की उपलब्धियों को गिना समर्थन मांगा तो वही पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकताओं को जीत का मन्त्र भी समझाया।
प्रदेश अध्यक्ष व विधायक चंद्रशेखर बावनकुले ने जनसम्पर्क के दौरान विश्वास जताया कि बीजेपी, शिवसेना और अजित पवार की एनसीपी महाराष्ट्र में 45 से ज्यादा लोकसभा सीटें जीतेगी और कांग्रेस की जमानत जब्त हुए बिना नहीं रहेगी।

अध्यक्ष ने चंद्रपुर से बीजेपी की राज्यव्यापी लोकसभा यात्रा की शुरुआत की।उन्होंने “संपर्क से समर्थन” अभियान के तहत चंद्रपुर के तुकुम इलाके और वाणी के शिवाजी चौक इलाके में नागरिकों से मुलाकात की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने पिछले नौ वर्षों में लागू की गई विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जनता को बताया। उन्होंने कहा, इस समय प्रधानमंत्री मोदी ने इस देश से भ्रष्टाचार को खत्म करने का काम किया, पिछले 9 वर्षों में वे एक भी दिन आराम किए बिना विकास के एजेंडे पर काम कर रहे हैं। वह ईमानदारी से विकास कार्य कर जनमत का कर्ज ब्याज समेत चुका रहे हैं।
बीजेपी नेता ने आह्वान किया कि पिछले लोकसभा चुनाव में चंद्रपुर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार निर्वाचित हो गये थे,किन्तु आगामी चुनाव में बीजेपी यहाँ पर जीत दर्ज करेगी। साथ ही यह भी कहा कि आगामी नगर निगम चुनाव में कांग्रेस को चंद्रपुर में मुँह की खानी पड़ेगी।

विधायक बावनकुले ने कहा कि विजय वडेट्टीवार नेता विपक्ष के संवैधानिक पद पर हैं उनको इस तरह का गैर जिम्मेदाराना बयान नही देना चाहिए।
अगर उनके पास कोई जानकारी है तो उन्हें जांच एजेंसी को देनी चाहिए, उनका बयान उनके पद के अनुरूप नहीं है,इससे अनावश्यक रूप से कानून व्यवस्था की समस्या उत्पन्न होगी।
अध्यक्ष का चंद्रपुर के तुकुम इलाके में ढोल-नगाड़ों की आवाज के साथ स्वागत किया गया उन्होंने बुरडकर हॉल में राजुरा बल्लारपुर और चंद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा पदाधिकारियों का मार्गदर्शन किया। चंद्रपुर में अंबेडकरी आंदोलन के वरिष्ठ कार्यकर्ता और रिपब्लिकन नेता प्रो. बी.डी. मेश्राम के आवास पर गये। उन्हें मोदी सरकार के नौ साल के कार्यकाल और उनके कामकाज के तरीकों के बारे में जानकारी दी गई। प्रो. मेश्राम ने प्रदेश अध्यक्ष बावनकुले को कानून की एक प्रति उपहार में दी। बावनकुले ने कहा कि यह यात्रा हमेशा याद रखी जाएगी। अखिल भारतीय धनोजे कुनबी समाज अध्यक्ष एडवोकेट पुरूषोत्तम सातपुते के निवास पर गये।
शेतकारी मंदिर में वाणी, अरनी और वरोरा विधानसभा क्षेत्रों के भाजपा पदाधिकारियों का अध्यक्ष ने मार्गदर्शन किया। उन्होंने प्रसिद्ध व्यवसायी जायसवाल समाज के राजा जायसवाल और तेली समाज के नेता संजय निमकर के घर जाकर भाजपा सरकार की उपलब्धियों की जानकारी दी।




