राधा अष्टमी के पर्व पर आने वाले श्रद्धालुओं के स्वागत को बृजवासी तैयार

(आलोक तिवारी)
(मथुरा)

11 से किलो पंचामृत से लाडली जी का होगा अभिषेक

भारी संख्या में श्रद्धालुओ के आगमन को देखते हुए बरसाना क्षेत्र को 7 जोन में बांटते हुए 2 हज़ार पुलिसकर्मियों की होगी तैनाती

-भगवान श्री कृष्ण की आर्घ्य शक्ति राधा रानी के प्रगट उत्सव के लिए ब्रज भूमि पलक पांवड़े बिछाए तैयार है।

राधा रानी की नगरी बरसाना में श्री जी मंदिर को बेहद ही खूबसूरत तरीके से सजाया गया है, यहां शनिवार की सुबह 11 किलो पंचामृत से अभिषेक किया जायेगा। भगवान श्री कृष्ण के जन्म उत्सव के 15 दिन बाद राधा रानी का प्रगट उत्सव मनाया जाता है। राधा अष्टमी के दिन मनाए जाने वाले इस उत्सव को प्रमुखता से बरसाना ,वृंदावन और रावल में मनाया जाता है। बरसाना में ब्रह्म मुहूर्त में राधा रानी का अभिषेक किया जाता है। जिसके दर्शनों के लिए भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ता है। राधा रानी के प्रगट उत्सव पर महा अभिषेक किया जायेगा। वैदिक मंत्रोच्चार के मध्य गोस्वामी समाज के गुरु नारायण भट्ट स्वामी जी के वंशजों की मौजूदगी में श्री जी मंदिर में लाडली जी का अभिषेक ब्रह्म मुहूर्त में किया जायेगा। 11किलो दूध,दही, घी, शहद और शक्कर से राधा रानी का महा अभिषेक होगा। राधा रानी के अभिषेक के बाद उनको मोती जड़ित पोशाक धारण कराई जाएगी। मंदिर के पुजारी प्रवीन गोस्वामी ने बताया राधा रानी को जन्म के बाद पीली पोशाक धारण कराई जाती है। 1 लाख रुपए कीमत की बनी यह पोशाक जरी पर मोती जड़ कर बनाई है। ब्रज के कारीगरों द्वारा यह पोशाक 15 दिन की मेहनत कर तैयार की गई है। मंदिर के पुजारी प्रवीण गोस्वामी ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत रात 11 बजे से होगी। पहले गुरु परिवार आएगा जिन्हें फूलों की बरसात और शहनाई की मधुर ध्वनि के साथ मंदिर तक लाया जाएगा। यह गुरु परिवार नारायण भट्ट के वंशज है। नारायण भट्ट ने लाडली जी का प्राकट्य किया था। इसके बाद श्री जी महल में रात 2 बजे समाज गायन होगा। उसके बाद ब्रह्म मुहूर्त में सुबह 4 बजे महाअभिषेक होगा। एक घंटे तक अभिषेक चलेगा फिर आधा घण्टे बाद मंगला आरती होगी और फिर मंदिर के पट सुबह साडे 7 बजे तक बंद कर दिए जाएंगे 7:30 बजे श्रृंगार आरती होगी 1:30 तक बधाई गायन होगा और बधाई लुटाई जायेगी।
राधा अष्टमी पर्व पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आगमन को देखते हुए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। बरसाना को 7 जोन और 16 सेक्टर में विभाजित किया गया है, जोन के प्रभारी अपर पुलिस अधीक्षक और एसडीएम रहेंगे। जबकि सेक्टर के प्रभारी क्षेत्राधिकार और एसडीएम रहेंगे पूरे मेला क्षेत्र में 2000 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात किए हैं । कैमरे से निगरानी की जाएगी बरसाना में 74 बैरियर रहेंगे इसके अलावा 39 पार्किंग बनाई गई है ,7 वाच टावर से पुलिसकर्मी मेल पर नजर रखेंगे ,मेला को सकुशल संपन्न करने के लिए पुलिस और प्रशासन ने अपनी पूरी ताकत लगाई हुई है।

Hot this week

जैव विविधता पर मंडराता खतरा

लेखक -जयतिलक याद होगा कि गत वर्ष पहले कनाडा के...

मुख्यमंत्री तक पहुंचाएंगे बात-संजय शर्मा

(गणपत दैय्या)(जैसलमेर) IFWJ के जैसलमेर अध्यक्ष ने वन पर्यावरण एवं...

राष्ट्र निर्माण में राजीव गांधी की महती भूमिका

लेखक जयतिलक आज देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी...

वैश्विक संकट और ऊर्जा युद्ध के बीच आत्मनिर्भरता की राह पर भारत!

लेखक-ओपी पाल समंदर में महा-सर्वे और जमीन पर कोयले के...

विभाग आवंटन में योगी ने टीम गुजरात को दिया कड़ा संदेश- दबदबा था, दबदबा है, दबदबा रहेगा!

लेखक:मनोज श्रीवास्तव मंत्रिमंडल विस्तार देकर तो योगी ने यही संदेश...

Topics

जैव विविधता पर मंडराता खतरा

लेखक -जयतिलक याद होगा कि गत वर्ष पहले कनाडा के...

मुख्यमंत्री तक पहुंचाएंगे बात-संजय शर्मा

(गणपत दैय्या)(जैसलमेर) IFWJ के जैसलमेर अध्यक्ष ने वन पर्यावरण एवं...

राष्ट्र निर्माण में राजीव गांधी की महती भूमिका

लेखक जयतिलक आज देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी...

वैश्विक संकट और ऊर्जा युद्ध के बीच आत्मनिर्भरता की राह पर भारत!

लेखक-ओपी पाल समंदर में महा-सर्वे और जमीन पर कोयले के...

विभाग आवंटन में योगी ने टीम गुजरात को दिया कड़ा संदेश- दबदबा था, दबदबा है, दबदबा रहेगा!

लेखक:मनोज श्रीवास्तव मंत्रिमंडल विस्तार देकर तो योगी ने यही संदेश...

पीएम मोदी को नॉर्वे का सर्वोच्च सम्मान मिलना राष्ट्र के लिए गर्व का विषय:डॉ मोहन यादव

(दीपक निखारे)(भोपाल) पीएम को "ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नार्वेजियन...

भारत-यूएईः व्यापारिक साझेदारी की ऊंची उड़ान

लेखक-अरविंद जयतिलक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यूएई की यात्रा ने...

पूर्वांचल और महाराष्ट्र के बीच है सदियों पुराना नाता: देवेंद्र फडणवीस

(मुकेश सेठ)(मुम्बई) मुख्यमंत्री ने मुम्बई विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img