IMG 20250526 WA0001 Scaled

(आलोक तिवारी)
(मथुरा)

ऑपरेशन कायाकल्प के तहत स्कूलों की दशा और दिशा बदली कहा जिलाधिकारी चंद्रप्रकाश सिंह ने

जनप्रतिनिधियों और जिलाधिकारी ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले अध्यापक, अध्यापिकाओं को किया सम्मानित

लोक भवन लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा बेसिक शिक्षा विभाग के महत्वपूर्ण कार्यक्रमों का शुभारंभ व लोकार्पण किया गया।
उक्त कार्यक्रम का सजीव प्रसारण मथुरा कलेक्ट्रेट सभागार में महापौर विनोद अग्रवाल,जिला पंचायत अध्यक्ष किशन चौधरी, विधायक बलदेव पूरन प्रकाश, एम0एल0सी0 ओम प्रकाश सिंह, सांसद प्रतिनिधि जनार्दन शर्मा, जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह, मुख्य विकास अधिकारी मनीष मीना, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सुनील दत्त सहित जनपद के विभिन्न स्कूलों के शिक्षकों,अनुदेशकों एवं शिक्षामित्रों द्वारा देखा गया।
जिलाधिकारी चन्द्र प्रकाश सिंह ने कहा कि ऑपरेशन कायाकल्प के तहत स्कूलों की दिशा और दशा बदली है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत बनाने में शिक्षकों का योगदान जरूरी है, बच्चों के अंदर प्रतिभाए हैं, सिर्फ उनको उभारने की जरूरत है। उन्होंने ग्रीष्मावकाश में बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा संचालित समर कैम्प की सराहना करते हुए कहा कि समर कैम्प में बच्चे योगाभ्यास, पर्यावरण जागरूकता आदि अनेकों गतिविधियों को सीखने का अवसर पाएंगे, जिससे बच्चे प्रफुल्लित होंगे और उनका सर्वांगीण विकास होगा।
कार्यक्रम में निपुण आकलन में जनपद मथुरा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यालयों के प्रधानाध्यापक, शिक्षकों को जनप्रतिनिधियों एवं जिलाधिकारी ने प्रशस्ति पत्र दिया। जिसमें, प्रा०वि० जिखनगाँव ब्लॉक मथुरा की ऐश्वर्या, प्रा०वि० राची बांगर ब्लॉक मथुरा के गोविन्द सिंह, प्रा०वि० देवीपुरा ब्लॉक मथुरा की गरिमा सक्सेना, प्रा०वि० असगरपुर ब्लॉक मथुरा की शिप्रा यादव, प्रा०वि० पालीखेडा ब्लॉक मथुरा की संगीता शर्मा, प्रा०वि० तारसी ब्लॉक मथुरा की भावना चौधरी, उ०प्रा०वि० लक्ष्मीनगर (1-8) न०क्षे० मथुरा की कल्पना सिंह तथा उ०प्रा०वि० सताहा मथुरा की विमला शर्मा है।
उ०प्रा०वि० नगला बिहारी की निधि पाण्डेय, उ०प्रा०वि० जिखन गाँव के वीरेंद्र सिंह, उ०प्रा०वि० अड्‌की के राजुद्दीन, प्रा०वि० बेसका के गजेन्द्र सिंह, उ०प्रा०वि० नगला माना की मधु सिंह, प्रा०वि० करनावल के मनीष उपाध्याय, प्रा०वि० जयसिंहपुर के पंकज, प्रा०वि० गोविंदपुर के योगेश चौधरी, प्रा०वि० यमुना के सुधीर सोलंकी तथा प्रा० वि० कमला नेहरू की पूनम शर्मा को माननीय जनप्रतिनिधियों एवं जिलाधिकारी ने टैबलेट वितरित किया।
स्मार्ट क्लास का उपयोग कर बेहतर शिक्षण कार्य हेतु उच्च प्राथमिक विद्यालय बिर्जापुर की गुरु प्यारी सत्संगी, जैत के श्रीकृष्ण उपाध्याय, गोपालगढ़ के बृजराज, बाटी के नूतन नागर, कारब के गोपाल कुमार कौशिक, शेरनी में करनपाल सिंह तथा नगला बली के सुशेंद्र मित्तल को प्रशस्ति पत्र दिया गया है।
समर कैंप में बेहतर प्रदर्शन करने वाले शिक्षकों, शिक्षामित्रों, अनुदेशकों को प्रशस्ति पत्र दिया गया, जिसमें उच्च प्राथमिक विद्यालय बबूरी के लोकेश कुमार कुंतल, बाटी के वीरेंद्र कुमार, लक्ष्मीनगर की संगीता देवी, नगला हंसी की ऊषा वर्मा तथा ईशापुर के मनोज कुमार है।

By Mukesh Seth

Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *