लेखक -मनीष शर्मा
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति और होने वाले राष्टृपति के चुनाव में राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रम्प पर आज दुस्साहसिक जानलेवा हमला हुआ।
उन पर कई गोलियां चली और एक गोली उनके कान को छेदते हुई निकली कुछ गोलियाँ उनके पीछे बैठे तीन लोगों को भी लगी,जिनमे से एक की मृत्यु हो गई, दो अन्य घायल हैं।
हमला करने वाले जार्ज मैथ्युज sniperman को मार दिया गया है।
FBI ने इसे एक assassination attempt घोषित कर दिया है लेकिन हैरत की बात है कि अमेरिकी मीडिया अभी तक इसे Alleged Assassination Attempt बोल रहा है यहाँ तक की Meta AI को इस घटना की जानकारी नहीं.. जबकि सब कुछ इंटरनेट पर उपलब्ध है।
क्या यह एक assassination attempt को दबाने की कोशिश है?
अमेरिका दुनिया का सबसे शक्तिशाली देश है इतनी चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था होती है वहाँ,एक पूर्व राष्ट्रपति को भी बेहद कड़ी सुरक्षा मिलती है, वहाँ पर ऐसे हमले होना एक बहुत बड़ा सवाल खड़ा करते हैं।
क्या deep state को समझ आ गया है कि ट्रम्प अमेरिकी सत्ता में आना निश्चित है क्योंकि तमाम सर्वे और बायडन की पार्टी के लोग ही कह रहे हैं कि बायडन कमजोर पड़ रहे हैं और ट्रम्प को रोकना मुश्किल है,इसलिये यह हमला हुआ है इसकी जांच FBI कर रही है?
हमला बेहद ख़तरनाक था एकाध सेंटी मीटर इधर उधर होता तो ट्रम्प की मृत्यु निश्चित थी तस्वीरों से यह पता भी लग रहा है।
यकीन मानिये आज से Global Politics बदल चुकी है और अब ट्रम्प का जीतना निश्चित है और इस बार वह पहले से बेहतर शासन करेंगे।
अमेरिका में डोनाल्ड ट्रम्प, भारत में नरेंद्र मोदी, रूस में ब्लादिमीर पुतिन और इजरायल में बेंजामिन नेतान्याहू दुनिया के बड़े Power Centers को control करेंगे और इसका प्रभाव अगले 30-40 सालों की विश्व की राजनीति पर पड़ेगा।
Trump का वीडियो देख कर जरा मोदी जी वाली पंजाब की वीडियो या फोटो देखिये,वह भी ऐसा ही Trap था और शायद मणिपुर भी एक Trap हो सकता था।
एक बार इंसान ख़त्म हो जाता है… फिर उसकी नीति, नीयत, सब ख़त्म हो जाती हैं।
राजनीति में यह बात याद रखनी चाहिए आप जिन्दा हैं, तभी बदलाव कर पाएंगे।

(लेखक रानीतिनिक विश्लेषक हैं)




