IMG 20250112 WA0003

(मुकेश सेठ)
(मुंबई)

जय शाह के ICC चेयरमैन व आशीष शेलार द्वारा महाराष्ट्र सरकार में मंत्री बनने के बाद सचिव और कोषाध्यक्ष के पद पर हुआ निर्विरोध निर्वाचन

सैकिया फर्स्ट क्लास क्रिकेट में विकेटकीपर,बल्लेबाज के रूप में खेल चुके हैं तो वहीं वह असम सरकार के महाधिवक्ता और कानूनी सलाहकार भी रहे हैं

दिग्गज उधोगपति बलदेव सिंह भाटिया के बेटे प्रभतेज सिंह भाटिया छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ के रह चुके हैं अध्यक्ष

दुनिया की सबसे अमीर क्रिकेट संस्था BCCI के सचिव पद पर देवजीत सैकिया और कोषाध्यक्ष पद पर प्रभतेज सिंह भाटिया निर्विरोध रूप से चुने गए हैं उनके विरुद्ध किसी ने भी नामांकन नही किया था।

मालूम हो कि BCCI सचिव जय शाह निर्विरोध रूप से अंतराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ICC के चेयरमैन पद पर चुने जाने एवं गत 1 दिसंबर को जय शाह के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) चेयरमैन का पद संभालने के बाद सैकिया बीसीसीआई के अंतरिम सचिव के रूप में काम कर रहे थे अब उन्हें पूर्ण जिम्मेदारी मिल गई है।
उधर प्रभतेज सिंह भाटिया ने आशीष शेलार की जगह कोषाध्यक्ष का पद संभाला है।
मुंबई बीजेपी अध्यक्ष व विधायक आशीष शेलार ने हाल ही में महाराष्ट्र सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली थी, जिसके चलते उनके द्वारा पद छोड़ने पर ट्रेजर का पद रिक्त था।

बीसीसीआई के कोषाध्यक्ष और सचिव पद नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि पिछले सप्ताह समाप्त हो गई थी, जबकि नामांकन वापस लेने की समय सीमा मंगलवार दोपहर दो बजे समाप्त हुई थी। फिर चुनाव में हिस्सा लेने वाले उम्मीदवारों की सूची बीसीसीआई के चुनाव अधिकारी और भारत के पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त अचल कुमार ज्योति ने मंगलवार को तैयार की। इस अंतिम सूची में केवल दो उम्मीदवार देवजीत सैकिया और प्रभतेज सिंह भाटिया ही बचे थे।

मालूम हो कि 55 वर्षीय देवजीत सैकिया असम राज्य से ताल्लुक रखते हैं, देवजीत खुद एक क्रिकेटर रह चुके हैं, हालांकि उन्हें असम के लिए ज्यादा मौके नहीं मिले। विकेटकीपर, बल्लेबाज सैकिया ने असम के लिए चार फर्स्ट क्लास मुकाबले खेले, जिसमें उन्होंने 8.83 की औसत से 53 रन बनाए,इस दौरान उनका बेस्ट स्कोर 54 रन रहा था। सैकिया ने आठ कैच लपके और एक बल्लेबाज को स्टम्प आउट किया।

देवजीत सैकिया पेशे से वकील हैं और उनको प्रशासनिक अनुभव भी है। सैकिया असम के मौजूदा मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के नेतृत्व में एक क्रिकेट क्लब के महासचिव रह चुके हैं।बाद में सैकिया और सरमा ने असम राज्य क्रिकेट संघ (ACA) में साथ काम किया। साल 2016 में सैकिया एसीए के उपाध्यक्ष बने. फिर साल 2019 में सैकिया को एसीए का सचिव चुना गया. इसके बाद 2022 में उनकी बीसीसीआई में एंट्री हुई और वो संयुक्त सचिव नियुक्त किए गए।

जब हिमंत बिस्वा सरमा को असम का मुख्यमंत्री नियुक्त किया गया, तो उन्होंने देवजीत सैकिया को महाधिवक्ता और सरकार का मुख्य कानूनी सलाहकार बनाया. सैकिया 21 मई, 2021 असम के महाधिवक्ता बने थे तब उनकी उम्र 52 वर्ष और एक महीने थी. वह इस पद को संभालने वाले सबसे कम उम्र के शख्स थे।

उधर प्रभतेज सिंह भाटिया की बात करें तो वो छत्तीसगढ़ से आते हैं। प्रभतेज छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ (CSCS) के अध्यक्ष रह चुके हैं। प्रभतेज का जन्म रायपुर में हुआ था और वो दिग्गज उद्योगपति बलदेव सिंह भाटिया के बेटे हैं,बलदेव भाटिया भी CSCS के अध्यक्ष का पद संभाल चुके हैं।

By Mukesh Seth

Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *