दीदी की की रसोई ट्रस्ट ने जरूरतमंदों को कराया निशुल्क भोजन

दीदी की की रसोई ट्रस्ट ने जरूरतमंदों को कराया निशुल्क भोजन

(मुकेश सेठ)
(मुंबई)

शहर के गरीब मजदूर व जरूरतमंद लोगों की सेवा में रात दिन लगी दीदी की रसोई ट्रस्ट ने शनिवार को ट्रस्ट की अध्यक्ष रितु सिन्हा व कोषाध्यक्ष गंगेश्वर दत्त शर्मा के नेतृत्व में सेक्टर- 14 ए, नोएडा शनि मन्दिर पर गरीब जरूरतमंद लोगों को निशुल्क भोजन का वितरण किया।

इस अवसर पर दीदी की रसोई ट्रस्ट की अध्यक्ष व समाजसेवीका रितु सिन्हा, ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष व सामाजिक कार्यकर्ता गंगेश्वर दत्त शर्मा ने बताया कि हमारी संस्था लगातार गरीब जरूरतमंद लोगों की सेवा में लगी रहती है और संस्था की ओर से अलग-अलग स्थानों पर प्रतिदिन गरीब जरूरतमंद लोगों, बच्चों को भोजन का वितरण किया जाता है और हमारा यह प्रयास आगे भी निरंतर जारी रहेगा। साथ ही उन्होंने सक्षम लोगों से संस्था को आर्थिक सहयोग करने की अपील किया।
आज के भोजन वितरण में ट्रस्ट की वरिष्ठ पदाधिकारी सविता देवी, सुरेश अग्रवाल, बबीता, विनोद शर्मा, सामाजिक कार्यकर्ता दयाशंकर पांडे आदि ने सहयोग किया।

Mukesh Seth

Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *