(मुकेश सेठ)
(मुंबई)
√ संस्था ने सक्षम लोगों से इस नेक काम में सहयोग करने की अपील की
नोएडा में प्रतिदिन जरूरतमंद लोगों की सेवा में रात दिन लगी दीदी की रसोई ट्रस्ट ने आज भी ट्रस्ट की अध्यक्ष रितु सिन्हा के नेतृत्व में शिव नगरी सेक्टर- 17, नोएडा पर गरीब जरूरतमंद लोगों को निशुल्क भोजन का वितरण किया गया।
कार्यक्रम की जानकारी देते हुए दीदी की रसोई ट्रस्ट की अध्यक्ष व समाजसेवीका रितु सिन्हा, ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष व सामाजिक कार्यकर्ता गंगेश्वर दत्त शर्मा ने बताया कि हमारी संस्था लगातार गरीब जरूरतमंद लोगों की सेवा में लगी रहती है और संस्था की ओर से अलग-अलग स्थानों पर प्रतिदिन गरीब जरूरतमंद लोगों, बच्चों को भोजन का वितरण किया जाता है। हमारा यह प्रयास आगे भी निरंतर जारी रहेगा। साथ ही उन्होंने शहर के सक्षम लोगों से इस नेक काम में मदद करने की अपील भी की।