★मुकेश सेठ★
★मुम्बई★
♂÷होम्योपैथिक मेडिकल एसोसिएशन ऑफ इंडिया उत्तर प्रदेश शाखा का दो वर्षीय प्रांतीय चुनाव 9 अक्टूबर 2022 वाराणसी में संपन्न हुआ।
प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर एसपी सिंह वाराणसी से तथा महासचिव डॉक्टर डी एस सिंह गोरखपुर से जौनपुर से डॉक्टर अमरनाथ पांडे उत्तर प्रदेश संयुक्त सचिव तथा जौनपुर के ही जेड हसन को उपाध्यक्ष सर्वसम्मति से निर्विरोध चुना गया है।
डॉ अमरनाथ पांडे को पुनः सर्वसम्मति से दोबारा संयुक्त सचिव प्रदेश चुना गया। इस चुनाव को संपन्न कराने में जौनपुर के डॉक्टर बृजेश सिंह चुनाव अधिकारी रहे। बैठक में प्रांत के सभी जनपदों से आए हुए चिकित्सक उपस्थित रहे।
जनपद जौनपुर के राष्ट्रीय कार्यकारिणी हेत डॉ ब्रह्मदेव पांडे तथा डॉ डीपी सिंह नवाब को चुना गया जिले के सभी होम्योपैथिक चिकित्सकों में खुशी की लहर है।






















