IMG 20230410 WA0010

★मुकेश सेठ★
★मुम्बई★

जौनपुर के लाइनबाजार स्थित हैनिमैन होम्योपैथी भवन में होमियोपैथी के जनक डॉ हैनिमैन की मनाई गयी 268वीं जयन्ती

♂÷डॉक्टर हैनिमैन की 268 जयन्ती कलेक्ट्री कचहरी के वरिष्ठ अधिवक्ता मोहन तिवारी की अध्यक्षता में लाइन बाजार स्थित हैनिमैन होम्योपैथिक भवन में भव्यता से मनाया गया।
अकिंचन फाउंडेशन के चेयरमैन डॉक्टर अमरनाथ पाण्डेय नें डॉक्टर हैनिमैन के जीवन पर प्रकाश डाला।अध्यक्षता कर रहे वक़ील साहबान नें होमियोपैथी को सर्वसुलभ तथा सस्ती चिकित्सा पद्धति हुए बिना किसी दुष्परिणाम के समस्त रोगों को जड़ से समाप्त करती है बताया।
कौस्तुभ मणि तथा सुरेंद्र पाठक नें अतिथियों का स्वागत तथा कार्यक्रम में सहयोग डॉ. रेनू पांडेय, विकास तिवारी आदि लोगों ने किया।
डॉ हैनिमैन जयन्ती कार्यक्रम पर निःशुल्क चिकित्सा शिविर का भी आयोजन किया गया।जिसमें 168 मरीजों को दवा तथा स्वास्थ्य वर्धक टॉनिक रोगानुसार दिए गए।आगन्तुकों को विस्तार पूर्वक होमियोपैथी चिकित्सा पद्धति के बारे में बताया गया तथा कोविड से सतर्कता बरतने के बाबत आवश्यक दिशा निर्देश से अवगत कराया गया।

By Mukesh Seth

Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *