अगर कांग्रेस को राजभवन से राज्यपाल को जबरन खदेड़ना है तो हाईकोर्ट क्यों गए सिद्धारमैया!

लेखक -सुभाषचंद्र

आजकल कांग्रेस का हर कोई नेता कह रहा है कि भारत में बांग्लादेश हो जाएगा, ऐसे लोगों को फिर भी कहते शर्म नहीं आती कि मोदी तानाशाह है और उसने बोलने की आज़ादी ख़त्म कर दी है।

इतना बोलने की इज़ाज़त कोई तानाशाह दे सकता है क्या, ऐसे लोगों को सरकार को चाहिये कि NSA या UAPA में केस दर्ज कर जेल की सलाखों में बंद कर देना चाहिए क्योंकि यह देश में गृहयुद्ध कराने के लिए आग लगाने की साजिश की तरह से है।

कर्नाटक कांग्रेस के MLC Ivan D’Souza ने धमकी दी है कि राष्ट्रपति ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत को नहीं हटाया तो उन्हें बांग्लादेश की PM शेख हसीना की तरह खदेड़ देंगे। Ivan D’Souza ने राज्यपाल को Thief और Fraud कहा और धमकी दी कि कांग्रेस के कार्यकर्ता राजभवन में घुस जाएंगे और गवर्नर गहलोत को शेख हसीना की तरह निकाल देंगे यदि उन्होंने मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के खिलाफ मुकदमा चलाने के आदेश वापस नहीं लिए तो।
मालूम हो कि मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के उपर आरोप है कि उनकी सरकार ने MUDA स्कीम के तहत उनकी पत्नी को अरबों रुपये की बेशकीमती जमीन दी है जिसके चलते राज्यपाल ने मुख्यमंत्री के विरुद्ध केस दर्ज करने की इजाज़त दी है।
ऐसे में कांग्रेस राज्य भर में राज्यपाल के द्वारा सिद्धारमैया के खिलाफ मुकदमा चलाने की अनुमति दिए जाने के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रही है।

सवाल यह उठता है कि अगर कांग्रेस को बांग्लादेश जैसी अराजकता फैला कर सिद्धारमैया के मामले का फैसला करना है तो फिर सिद्धारमैया हाई कोर्ट क्यों गए। इसका मतलब है सिद्धारमैया को न्यायपालिका पर विश्वास नहीं है और अपने अराजक कार्यकर्ताओं को सड़कों पर उतार कर काम कराना चाहते हैं और इसके पीछे जाहिर है राहुल गांधी की स्वीकृति होगी क्योंकि वह पार्टी के नेताओं की ऐसी धमकियों पर खामोश है।
वह तो पहले ही कह चुके हैं कि देश भर में केरोसिन बिखरा हुआ है, बस एक तिल्ली लगाने की जरूरत है और तिल्ली ऐसे ही लगा दी जाएगी।

राहुल गांधी ने जोर लगा लिया चुनावों के जरिए सत्ता में आने के लिए लेकिन सफल नहीं हुए।
अब जबकि लोकसभा में नेता विपक्ष जैसे संवैधानिक पद पर होने के बाद भी वह अराजकता का लोकतंत्र चाहते हैं जिससे सत्ता मिल सके।
इसके पहले भी वह अपने विदेशी दौरे के दौरान “भारतीय लोकतंत्र को बचाने की गुहार” अमेरिका एवं यूरोपीय देशों से लगा रहे हैं जो कि यह भारत देश के लोकतंत्र की महानता को राहुल गाँधी द्वारा विदेश में धज्जियां उड़ाने और अपमानित करने के समान है।

ये अराजकता फैलाने की मंशा केवल एक राज्यपाल द्वारा एक मुख्यमंत्री के खिलाफ मुकदमा चलाने की मंजूरी देने पर है तो फिर यदि राहुल गांधी को उस पर चल रहे कई मुकदमों में किसी में जेल हो गई, तब तो कांग्रेस देश को आग ही लगा देगी?

बांग्लादेश के हिंदुओं पर हो रही बर्बरता को ध्यान में रख कर और कांग्रेस एवं समूचे विपक्ष की ख़ामोशी देख कर समझ लेना चाहिए कि जो लोग भारत में बांग्लादेश करना चाहते हैं वो केवल प्रधामंत्री का सत्ता पलट नहीं करना चाहते बल्कि वो हिंदुओं की भी भारत में वही दुर्दशा करना चाहते हैं जो बांग्लादेश में हो रही है।

(लेखक उच्चतम न्यायालय में वरिष्ठ अधिवक्ता हैं और यह उनके निजी मत हैं )

Hot this week

मुख्यमंत्री तक पहुंचाएंगे बात-संजय शर्मा

(गणपत दैय्या)(जैसलमेर) IFWJ के जैसलमेर अध्यक्ष ने वन पर्यावरण एवं...

राष्ट्र निर्माण में राजीव गांधी की महती भूमिका

लेखक जयतिलक आज देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी...

वैश्विक संकट और ऊर्जा युद्ध के बीच आत्मनिर्भरता की राह पर भारत!

लेखक-ओपी पाल समंदर में महा-सर्वे और जमीन पर कोयले के...

विभाग आवंटन में योगी ने टीम गुजरात को दिया कड़ा संदेश- दबदबा था, दबदबा है, दबदबा रहेगा!

लेखक:मनोज श्रीवास्तव मंत्रिमंडल विस्तार देकर तो योगी ने यही संदेश...

पीएम मोदी को नॉर्वे का सर्वोच्च सम्मान मिलना राष्ट्र के लिए गर्व का विषय:डॉ मोहन यादव

(दीपक निखारे)(भोपाल) पीएम को "ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नार्वेजियन...

Topics

मुख्यमंत्री तक पहुंचाएंगे बात-संजय शर्मा

(गणपत दैय्या)(जैसलमेर) IFWJ के जैसलमेर अध्यक्ष ने वन पर्यावरण एवं...

राष्ट्र निर्माण में राजीव गांधी की महती भूमिका

लेखक जयतिलक आज देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी...

वैश्विक संकट और ऊर्जा युद्ध के बीच आत्मनिर्भरता की राह पर भारत!

लेखक-ओपी पाल समंदर में महा-सर्वे और जमीन पर कोयले के...

विभाग आवंटन में योगी ने टीम गुजरात को दिया कड़ा संदेश- दबदबा था, दबदबा है, दबदबा रहेगा!

लेखक:मनोज श्रीवास्तव मंत्रिमंडल विस्तार देकर तो योगी ने यही संदेश...

पीएम मोदी को नॉर्वे का सर्वोच्च सम्मान मिलना राष्ट्र के लिए गर्व का विषय:डॉ मोहन यादव

(दीपक निखारे)(भोपाल) पीएम को "ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नार्वेजियन...

भारत-यूएईः व्यापारिक साझेदारी की ऊंची उड़ान

लेखक-अरविंद जयतिलक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यूएई की यात्रा ने...

पूर्वांचल और महाराष्ट्र के बीच है सदियों पुराना नाता: देवेंद्र फडणवीस

(मुकेश सेठ)(मुम्बई) मुख्यमंत्री ने मुम्बई विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में...

चौरासी माल’ से ‘तराई’ तक की रोचक कथा

लेखक: प्रयाग पाण्डे 'नाम' की महिमा निराली है। 'नाम' को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img