पत्रकार निडरता से करते हैं अपने कर्तव्यों का निर्वहन-प्रजापति

(मुकेश सेठ)
(मुम्बई)

पत्रकारों के हितों के लिए सदैव संघर्ष करेगा IFWJ-डॉ.के.विक्रम राव

कारागार एवम होमगार्ड्स मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने IFWJ के 125वें राष्ट्रीव अधिवेशन में मुख्यातिथ्य सरुप पत्रकारों को किया संबोधित और सम्मानित

उत्तर प्रदेश के वृदावन में वृन्दा आनंदम रिसोर्ट में आयोजित IFWJ के 2 दिवसीय नेशनल समिट में देशभर से जुटे पत्रकारों ने रखी अपनी बात

-देश में पत्रकार हितों के लिए सदैव संघर्षरत संगठन इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट का दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन गत दिनों उत्तर प्रदेश के मथुरा में सम्पन्न हुआ।

कान्हानगरी वृन्दावन में स्थित वृन्दा आनन्दम रिसोर्ट के इफ्तिदा भाटी सभागार में देश भर से इकट्ठे हुए कई पत्रकार संगठनों के ख़बरनवीसो ने IFWJ के नेशनल प्रेसिडेंट डॉ. के. विक्रम राव के नेतृत्व में बड़े मुद्दों पर चर्चा की।
दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन में नेशनल प्रेसिडेंट डॉ. के.विक्रम राव की अध्यक्षता में आयोजित 125 वे सेशन के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पहले दिन पुलिस डीआईजी आगरा शामिल हुए।
वहीं दूसरे दिन मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश शासन में जेल एवं होमगार्ड मंत्री धरमवीर प्रजापति मौजूद रहे।
मुख्य अतिथि ने अपनी संबोधन में कहा कि पत्रकार हर परिस्थितियों में अपने दायित्यों का निर्वहन कर राज-समाज को सच के साथ ही दिशा दिखाने का कार्य करता है, पत्रकार निडरता से अपने कर्तव्य के प्रति समर्पित भाव से दिन रात कार्यरत रहते हैं, उनको रिपोर्टिंग हेतु परिवार तक को भुलाना पड़ता है ऐसी भी परिस्थिति आ जाती है।
पत्रकारिता ऐसा जूनून है कि इस क्षेत्र में अनगिनत पत्रकार खबरों के चलते प्राणों को न्योछावर कर चूके हैं, उन्हे याद करना, नमन करना उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
मंत्री ने आगे कहा कि आज जिस तरह से सभी क्षेत्रों में ईमानदारी, नैतिकता, चरित्रता का स्तर गिरता जा रहा है तो उससे पत्रकारिता जगत भी कहीं न कहीं प्रभावित हो रहा है, यह चिन्ता की बात है क्योंकि लोकतन्त्र में मीडिया को चौथे स्तम्भ के रूप में माना जाता है।
कारागार एवम होमगार्ड्स मंत्री ने इस दौरान जेलों में किए जा रहे सुधर, महिला, पुरूष कैदियों को जेलों मे दी जा रही तमाम सहूलियत और चल रहे जेल सुधार की योजनाओं के बाबत विस्तार से बताया।

IMG 20230923 WA0006 1024x770

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए डॉ. के. विक्रम राव ने कहा कि संगठन पत्रकारों के हितों को लेकर हमेशा संघर्षरत और कार्यशील रहता है, जिसका परिणाम रहा है कि तमाम राज्य सरकार अब पत्रकारों की सुरक्षा के लिए कानून, पेंशन, चिकित्सा सुविधा के साथ अन्य स्तरों पर भी काम करने की बात कही है।
उन्होने कहा कि हमको बैठना नही है, हम पत्रकार साथियों के हितों के लिए उनकी मांगों को लेकर सदैव आवाज़ उठाते रहेंगे।
सम्मेलन में देश भर के सभी प्रांतों से आए श्रमजीवी पत्रकारों ने अपनी समस्या से राष्ट्रीय अध्यक्ष को अवगत कराया।
मध्य प्रदेश की शिवराज सिंह सरकार द्वारा पत्रकार हित में लाये जा रहे पत्रकार सुरक्षा कानून के लिए IFWJ मध्य प्रदेश अध्यक्ष सलमान खान के द्वारा किए गए प्रयासों की मुक्त कंठ से सरहाना की गई। मध्य प्रदेश सरकार का आभार माना गया और संगठन ने मांग रखी कि मध्य प्रदेश सरकार पत्रकार सुरक्षा कानून के लिए जो कमेटी बनाने जा रही है उसमें पत्रकार प्रतिनिधि के रूप में अध्यक्ष सलमान खान को नामांकित किया जाए क्योंकि वह इस मामले को वर्षों से देख रहे हैं और बारीकी से इसका अध्ययन किया है।
अधिवेशन में मुख्य रूप से आईएनयू,इंडियन नेशनल जर्नलिस्ट यूनियन, जेएनयू – जर्नलिस्ट यूनियन ऑफ इंडिया, पीटीआई एम्प्लाइज यूनियन, ऑल इंडिया न्यूज पेपर एम्प्लाइज यूनियन, एनएफएई – नेशनल फेडरेशन एम्प्लाइज यूनियन के पत्रकार साथी मौजूद रहे। इस कार्यक्रम के अंत में कार्यक्रम के आयोजक IFWJ के नैशनल सेक्रेटरी संतोष चतुर्वेदी ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Hot this week

जैव विविधता पर मंडराता खतरा

लेखक -जयतिलक याद होगा कि गत वर्ष पहले कनाडा के...

मुख्यमंत्री तक पहुंचाएंगे बात-संजय शर्मा

(गणपत दैय्या)(जैसलमेर) IFWJ के जैसलमेर अध्यक्ष ने वन पर्यावरण एवं...

राष्ट्र निर्माण में राजीव गांधी की महती भूमिका

लेखक जयतिलक आज देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी...

वैश्विक संकट और ऊर्जा युद्ध के बीच आत्मनिर्भरता की राह पर भारत!

लेखक-ओपी पाल समंदर में महा-सर्वे और जमीन पर कोयले के...

विभाग आवंटन में योगी ने टीम गुजरात को दिया कड़ा संदेश- दबदबा था, दबदबा है, दबदबा रहेगा!

लेखक:मनोज श्रीवास्तव मंत्रिमंडल विस्तार देकर तो योगी ने यही संदेश...

Topics

जैव विविधता पर मंडराता खतरा

लेखक -जयतिलक याद होगा कि गत वर्ष पहले कनाडा के...

मुख्यमंत्री तक पहुंचाएंगे बात-संजय शर्मा

(गणपत दैय्या)(जैसलमेर) IFWJ के जैसलमेर अध्यक्ष ने वन पर्यावरण एवं...

राष्ट्र निर्माण में राजीव गांधी की महती भूमिका

लेखक जयतिलक आज देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी...

वैश्विक संकट और ऊर्जा युद्ध के बीच आत्मनिर्भरता की राह पर भारत!

लेखक-ओपी पाल समंदर में महा-सर्वे और जमीन पर कोयले के...

विभाग आवंटन में योगी ने टीम गुजरात को दिया कड़ा संदेश- दबदबा था, दबदबा है, दबदबा रहेगा!

लेखक:मनोज श्रीवास्तव मंत्रिमंडल विस्तार देकर तो योगी ने यही संदेश...

पीएम मोदी को नॉर्वे का सर्वोच्च सम्मान मिलना राष्ट्र के लिए गर्व का विषय:डॉ मोहन यादव

(दीपक निखारे)(भोपाल) पीएम को "ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नार्वेजियन...

भारत-यूएईः व्यापारिक साझेदारी की ऊंची उड़ान

लेखक-अरविंद जयतिलक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यूएई की यात्रा ने...

पूर्वांचल और महाराष्ट्र के बीच है सदियों पुराना नाता: देवेंद्र फडणवीस

(मुकेश सेठ)(मुम्बई) मुख्यमंत्री ने मुम्बई विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img