IMG 20250106 WA0002

(हरिश्चंद्र पांडेय)
(भोपाल)

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने 66 मेडिकल मोबाइल यूनिट को सीएम हाउस से हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

आज सोमवार को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव नें अपने सरकारी आवास से 66 मेडिकल मोबाइल यूनिट को हरी झंडी दिखाकर 21 जिलों के लिए रवाना किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री नें कहा कि प्रदेश के दूरस्थ और पिछड़े क्षेत्रों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के शुरू हुई मोबाइल मेडिकल यूनिट सेवा से 21 जिलों के 1268 ग्रामों के 3 लाख 12 की बड़ी आबादी की सेहत दुरुस्त करने में बड़ी भूमिका निभायेगी।

मालूम हो कि जीपीएस से लैस मोबाइल यूनिट में सक्शन मशीन, कान जांच की आटो स्कोप, एक्स-रे मशीन, स्ट्रेक्चर, ऑक्सीजन सिलेंडर लगे हुए हैं।

IMG 20250106 WA0003 1024x682

मोबाइल मेडिकल यूनिट माह में 24 दिन गांवों का भ्रमण करेंगी और ग्रामीणों को स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराएगी।

इन जिलों में इस मोबाइल यूनिट का लाभ लोग ले सकेंगे जिनमें अनूपपुर, अशोक नगर, बालाघाट, छिंदवाड़ा, दतिया, डिंडोरी, गुना, ग्वालियर, कटनी, मंडला, मुरैना, नरसिंहपुर, सतना, शहडोल, श्योपुर, सीधी, शिवपुरी, जबलपुर, रायसेन, उमरिया एवं विदिशा।

By Mukesh Seth

Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *