नोएडा प्राधिकरण का बुलडोजर गरीबों पर ढा दिया कहर-गंगेश्वर दत्त शर्मा

(मुकेश सेठ)
(मुम्बई)

सेक्टर- 4, मंडी दुकानदारों ने सीटू के बैनर तले प्राधिकरण पर प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन

नोएडा, प्राधिकरण द्वारा सेक्टर- 4, नोएडा हरौला मंडी को बुलडोजर चला कर तहस-नहस करने के विरोध में पथ विक्रेताओं ने आज पथ विक्रेता कर्मकार यूनियन सीटू के बैनर तले प्रदर्शन कर अधिकारी को अपनी मांगो के स्मृथन में ज्ञापन सौंपा

प्रदर्शन का नेतृत्व यूनियन के महामंत्री व सीटू जिलाध्यक्ष गंगेश्वर दत्त शर्मा, जिला सचिव रामस्वारथ, वेंडर्स के प्रतिनिधि हरिराम साहू, अमित कुमार, मनीषा देवी आदि ने किया। प्रदर्शन प्राधिकरण कार्यालय सैक्टर -6 नोएडा पर किया गया और मुख्यमंत्री व सीईओ नोएडा प्राधिकरण को संबोधित ज्ञापन दिया गया।
ज्ञापन में वेंडर्स को रोजगार करने से रोकने, उनका सामान तोड़ने- फोड़ने, सामान जप्त करने की प्राधिकरण द्वारा चल रही कार्रवाई को बंद कर सेक्टर- 4, नोएडा हरौला दैनिक मंडी के पथ विक्रेताओं को व्यवस्थित कर वेंडिंग जोन में दो लाइन बनाकर बैठाने एवं उनकी समस्याओं के समाधान करवाने, साथ ही जिन वेंडर्स का अभी तक सत्यापन कर लाइसेंस नहीं दिया गया है उन्हें शुल्क लेकर लाइसेंस जारी किए जाने, वेंडर्स के जप्त किए गए सामान व ठैली को निशुल्क वापस लौटाने, वेडिंग जोन के एक हिस्से में मुर्गा मछली बेचने वाले पथ विक्रेताओं को जगह दिए जाने संबंधित मांगे की गई।
प्रदर्शन को संबोधित करते हुए सीटू जिलाध्यक्ष गंगेश्वर दत्त शर्मा ने कहा कि भारत सरकार द्वारा बनाए गए पथ विक्रेता अधिनियम 2014 व उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा बनाई गई नियमावली 2017, एवं माननीय सर्वोच्च न्यायालय /उच्च न्यायालय के आदेशो एवं मुख्यमंत्री के दिशा निर्देशों की धज्जियां उड़ाकर मनमानी पूर्ण तरीके से नोएडा प्राधिकरण का बुलडोजर गरीबों पर कहर ढा रहा है।
त्योहार के अवसर पर इस तरह की कार्रवाई की गई है जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और निन्दनीय है । उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन के कहने पर हमने अपना प्रस्तावित घेराव का कार्यक्रम आज स्थगित कर सांकेतिक प्रदर्शन के माध्यम से ज्ञापन दिया है। यदि दोबारा इस तरह की कार्रवाई की गई तो प्राधिकरण के समक्ष: अनिश्चितकालीन आंदोलन फिर से शुरू कर दिया जाएगा।
ज्ञापन नोएडा प्राधिकरण के एसीईओ सतीश ने लिया और वार्ता के दौरान उन्होंने वेंडर्स को आश्वासन दिया कि यूनियन द्वारा प्रस्तुत ज्ञापन पत्र पर उचित कार्रवाई की जाएगी और वेंडर्स की समस्याओं का समाधान कराया जाएगा।

Hot this week

जैव विविधता पर मंडराता खतरा

लेखक -जयतिलक याद होगा कि गत वर्ष पहले कनाडा के...

मुख्यमंत्री तक पहुंचाएंगे बात-संजय शर्मा

(गणपत दैय्या)(जैसलमेर) IFWJ के जैसलमेर अध्यक्ष ने वन पर्यावरण एवं...

राष्ट्र निर्माण में राजीव गांधी की महती भूमिका

लेखक जयतिलक आज देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी...

वैश्विक संकट और ऊर्जा युद्ध के बीच आत्मनिर्भरता की राह पर भारत!

लेखक-ओपी पाल समंदर में महा-सर्वे और जमीन पर कोयले के...

विभाग आवंटन में योगी ने टीम गुजरात को दिया कड़ा संदेश- दबदबा था, दबदबा है, दबदबा रहेगा!

लेखक:मनोज श्रीवास्तव मंत्रिमंडल विस्तार देकर तो योगी ने यही संदेश...

Topics

जैव विविधता पर मंडराता खतरा

लेखक -जयतिलक याद होगा कि गत वर्ष पहले कनाडा के...

मुख्यमंत्री तक पहुंचाएंगे बात-संजय शर्मा

(गणपत दैय्या)(जैसलमेर) IFWJ के जैसलमेर अध्यक्ष ने वन पर्यावरण एवं...

राष्ट्र निर्माण में राजीव गांधी की महती भूमिका

लेखक जयतिलक आज देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी...

वैश्विक संकट और ऊर्जा युद्ध के बीच आत्मनिर्भरता की राह पर भारत!

लेखक-ओपी पाल समंदर में महा-सर्वे और जमीन पर कोयले के...

विभाग आवंटन में योगी ने टीम गुजरात को दिया कड़ा संदेश- दबदबा था, दबदबा है, दबदबा रहेगा!

लेखक:मनोज श्रीवास्तव मंत्रिमंडल विस्तार देकर तो योगी ने यही संदेश...

पीएम मोदी को नॉर्वे का सर्वोच्च सम्मान मिलना राष्ट्र के लिए गर्व का विषय:डॉ मोहन यादव

(दीपक निखारे)(भोपाल) पीएम को "ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नार्वेजियन...

भारत-यूएईः व्यापारिक साझेदारी की ऊंची उड़ान

लेखक-अरविंद जयतिलक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यूएई की यात्रा ने...

पूर्वांचल और महाराष्ट्र के बीच है सदियों पुराना नाता: देवेंद्र फडणवीस

(मुकेश सेठ)(मुम्बई) मुख्यमंत्री ने मुम्बई विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img