IMG 20240722 WA0008

(मुकेश सेठ)
(मुंबई)

#- सामाजिक कार्यो को करने में सर्वदा अग्रणी रहने वाली संस्था म्युनिसिपल स्कूल के विधार्थियों में नोटबुक बांटने के साथ ही आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को आर्थिक मदद भी दी।
इस मौके पर परिवर्तन फाउंडेशन ने मालवणी पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक चिमाजी आढव को राष्ट्र सेवा सम्मान, वरिष्ठ भाजपा नेता आर. यू. सिंह को समाज भूषण सम्मान, डॉ. सत्येय तायडे को चिकित्सा भूषण सम्मान, डॉ. रवि पांडेय को चिकित्सा रत्न सम्मान, सूरज रमेश पांडेय को पत्रकार भूषण सम्मान और सुश्री फातिमा अजीज नावसेकर को खेल रत्न सम्मान से भी सम्मानित किया गया। संस्था पिछले एक दशक से ज्यादा समय से हर साल इस तरह का अनुकरणीय आयोजन कर रही है।

इस अवसर पर पत्रकार ओम प्रकाश सिंह, राजेश विक्रांत, अभय मिश्र, सुनील सिंह, आरटीआई एक्टिविस्ट अनिल गलगली, शिरीष उपाध्याय, डॉ राजेश काकड़े, डॉ बृजेश पांडेय, समीउल्लाह खान, पूर्व नगरसेविका कमरजहां सिद्दीकी, मोइन सिद्दीकी, मीडिया सेंटर के डायरेक्टर विजय सिंह आदि अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन ऑल इंडिया रेडियो के पूर्व उद्घोषक आनंद सिंह ने किया। परिवर्तन फाउंडेशन के अध्यक्ष और संगठन भारत के मुख्य संपादक राजकिशोर तिवारी ने अतिथियों का स्वागत किया।

IMG 20240722 WA0009 1024x678

कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था के सचिव राजेश सावंत, डिवाइन प्रोविडेंस हाईस्कूल के संचालक प्रिंसिपल अजय पांडेय, मुख्याध्यापक अशोक कुमार दुबे, फोटोग्राफर अर्जुन कांबले, पत्रकार शिव शंकर तिवारी, राजमुरारी सिंह, जटाशंकर सिंह, खुशी नायक, फखरुद्दीन हाशमी, कविता साहनी, बीना सिंह, सचिन शर्मा, सुधीर प्रसाद, विजय यादव, दिनेश तायडे आदि का विशेष योगदान रहा।

स्मरणीय है कि परिवर्तन फाउंडेशन की ओर से मुंबई और उत्तर प्रदेश के कई स्कूलों में हर साल विद्यार्थियों को शालेय उपयोगी सामग्री वितरित की जाती है, मेडिकल कैंप लगाया जाता है।साथ ही जरूरतमंद महिलाओं को साड़ी का वितरण तथा कन्याओं की शादी में गिफ्ट स्वरूप सिलाई मशीन दी जाती है।

संस्था ग्रामीण इलाकों में युवाओं के बीच खेलों को बढ़ावा देने के लिए खेलकूद प्रतियोगिताएं भी आयोजित करती है।

By Mukesh Seth

Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *