IMG 20250218 WA0002

(आलोक तिवारी)
(मथुरा)

उसी अंदाज में फिर निकली संत प्रेमानंद की रात्रि पदयात्रा

वृन्दावन में संत प्रेमानंद महाराज की पदयात्रा पर छाए संकट के बादल आज छट गए पूर्व की भांति आज से रात्रि दो बजे संत प्रेमानंद महाराज अपने श्री कृष्ण शरणम् आश्रम से निकले। मार्ग भी वही चुना जहां से पहले निकलते थे लेकिन आज वहां का नजारा ही कुछ और रहा।
जिस एनआरआई ग्रीन सोसाइटी ने विरोध किया था, उन्होंने दीप जलाकर स्वागत सत्कार किया और महाराज से अपनी गलती की माफी मांगी।
संत प्रेमानंद महाराज की पदयात्रा जैसे ही एनआरआई ग्रीन के पास पहुंची तो यहां के निवासियों ने दीप जलाकर और पुष्पवर्षा कर महाराज का स्वागत किया। सड़क पर फूल बिछाए गए और महाराज को देखते ही राधे राधे कहते हुए झूमने लगे।एनआरआई ग्रीन सोसाइटी के अध्यक्ष आशु शर्मा ने कहा, “महाराज हमारे हैं, और हम महाराज के हैं। किसी को कोई आपत्ति नहीं होनी चाहिए।
आज से निकली पद यात्रा से वृंदावन के लोगों में एक शंका घर कर गई कि वर्षों से निकलने वाली संत प्रेमानंद महाराज की पदयात्रा का अचानक NRI ग्रीन सोसाइटी के लोगों ने किस के इशारे पर इस तरह का विरोध कर मीडिया जगत में सरगर्मी बढ़ाई और अब किस दबाव में संत प्रेमानंद महाराज से खुद आश्रम में जाकर माफी मांगी और आज खुद खड़े होकर महाराज की रात्रि यात्रा में पलक पांवड़े बिछा कर खुद खड़े हो गए पर संत प्रेमानंद महाराज की एक झलक पाकर अपने आप को धन्य महसूस करने वाले उनके भक्तों में दुगना जोश अपने लाडले महाराज की पदयात्रा को लेकर दिखाई दिया।

By Mukesh Seth

Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *