IMG 20230530 WA0005

★मुकेश सेठ★
★मुम्बई★

पत्रकारों को कानून की जानकराी होना आवश्यक: प्रो. प्रेमचंद

डिजिटल युग में प्रिंट मीडिया को विश्वसीनयता सिद्ध करनी होगी: प्रदीप सिंह

जौनपुर पत्रकार संघ भवन में हिंदी पत्रकारिता दिवस पर आयोजित हुई गोष्ठी

♂÷ स्वतंत्रता प्राप्ति के पूर्व पत्रकारिता एक मिशन के रूप में थी जिसका उद्देश्य था ब्रिटिश दासता से देश को स्वतंत्रता प्राप्त कराना। स्वतंत्रता मिलने के उपरांत धीरे-धीरे पत्रकारिता का स्वरूप व्यावसायिक होने लगा और इसे धन कमाने का जरिया बना दिया गया है।
उक्त उद्गार जौनपुर पत्रकार संघ के संरक्षक यूपी बीजेपी के मीडिया पैनलिस्ट ओमप्रकाश सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में हिंदी पत्रकारिता दिवस पर कही। उन्होंने कहा कि सन् 2000 के बाद सोशल मीडिया का आरंभ हुआ इससे प्रिंट मीडिया पर बुरा असर पड़ा। अनेक छोटे,मझोले एंव साप्ताहिक पत्र-पत्रिकाएं बंद हो गयीं। आज पत्रकार के चरित्र व विश्वसनीयता पर संकट है। विशिष्ट अतिथि प्रदीप सिंह “सफायर” ने कहाकि सोशल मीडिया के दौर में सभी लोग सूचनाओं का आदान-प्रदान करते हुए पत्रकार की भूमिका निभा रहे हैं। अपने अध्यक्षीय संबोधन में डा. प्रेमचंद विश्वकर्मा ने कहाकि पत्रकार को देश की एकता, अखंडता को सर्वोपरि मानते हुए कार्य करना चाहिये। अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलन किया गया।
आगंतुकों का अभिवादन जौनपुर पत्रकार संघ के अध्यक्ष शशिमोहन सिंह क्षेम ने व कार्यक्रम का संचालन महामंत्री मधुकर तिवारी ने किया।

IMG 20230530 WA0006 1024x577

उक्त अवसर पर रामसिंगार शुक्ल गदेला, संपादक प्रकाश चन्द्र शुक्ल, वीरेन्द्र मिश्र, राजकुमार सिंह, अखिलेश तिवारी, बेहोश जौनपुरी, विनोद विश्वकर्मा, यशवंत सिंह, राजेश मौर्या, देवी सिंह, अखिलेश तिवारी अकेला, राजेश श्रीवास्तव, रत्नाकर सिंह, अजीत सिंह, शशि सिंह, सिद्धार्थ सिंह, रिंकू सिंह, स्वतंत्र आदि रहे।

By Mukesh Seth

Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *