★मुकेश सेठ★
★मुम्बई★
{गत दिनों IFWJ के नेशनल प्रेसिडेंट के.विक्रम राव के नेतृत्व में अपनी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री योगी से मिला था संगठन}
♂÷उत्तर प्रदेश के समस्त पत्रकारों को पेंशन की पेशकश करने पर माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का आभार प्रकट करते हुए इंडियन फेडरेशन आफ वर्किंग जर्नलिस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष के विक्रम राव ने खुशी जताई है ।
उन्होंने कहा कि IFWJ व UPWJU काफी समय से पत्रकारों को पेंशन देने के साथ ही अन्य सुविधाएं प्रदान करने की मांग कर रहा था । पत्रकारों से संबंधित तमाम मांगो को लेकर बीती 31 जुलाई 2022 को 14 सदस्यों के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से उनके आवास में IFWJ के राष्ट्रीय अध्यक्ष के. विक्रम राव के नेतृत्व में मुलाकात की थी ।
इस प्रस्ताव को IFWJ की प्रदेश इकाई UPWJU ( उत्तर प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ) द्वारा मुख्यमंत्री को ज्ञापन भी सौंपा गया था ।






















